फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   49 thousand 490 rupees withdrawn from credit card, case registered

क्रेडिट कार्ड से निकाले 49 हजार 490 रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
49 thousand 490 rupees withdrawn from credit card, case registered
गांव खरकां में खुद को बैंक कर्मी बताकर व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 49 हजार 490 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गुहला थाना में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव खरकां निवासी सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि बीते माह उसके मोबाइल फोन पर दो बार अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन आया जो खुद को बैंक कर्मी बता रहा था। उन्होंने कहा कि आपके बैंक खाते से पता लगा है कि आपने 6000 का पुरस्कार जीता है। उसे खाते में भेजना है। इसके लिए उससे आधार कार्ड व पेन नंबर लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उसके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद 6 हजार रुपये का राशि आपके खाते में आ जाएगी। दोबारा उसके नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया कि इस दौरान भी खुद को बैंक कर्मी बता रहा था। इसके बाद फिर मोबाइल फोन पर ओटीपी पूछने की बात कही गई। इसके बाद उसने ओटीपी बता दिया। इसके बाद बैंक मैनेजर का फोन आया। इसमें क्रेडिट कार्ड से 49 हजार 490 रुपये ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि की गई। मैनेजर ने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड से 49 हजार 490 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम लाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed