फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   47 students from Scheduled Caste category will get scholarship of Rs 52.17 lakh.

Kaithal News: अनुसूचित जाति वर्ग के 47 विद्यार्थियों को मिलेगी 52.17 लाख की छात्रवृत्ति

Fri, 19 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
47 students from Scheduled Caste category will get scholarship of Rs 52.17 lakh.
कपिल तंवर
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बड़ी राहत दी है। सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1.11 लाख रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। राज्यभर के 547 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनमें कैथल के 47 छात्र शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को कुल 52 लाख 17 हजार रुपये जारी किए जाएंगे।
प्रदेश में इस योजना से सबसे अधिक लाभ हिसार के 81 छात्रों को मिलेगा। इस छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर थी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के पात्र छात्रों की सूची तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है। कुल 6 करोड़ 7 लाख 17 हजार रुपये राज्यभर के 547 मेधावी छात्रों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार सभी छात्रों के बैंक खाते आधार से लिंक होना अनिवार्य है ताकि राशि सीधे खातों में भेजी जा सके। विभाग मुख्यालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को छात्रों की बैंक डिटेल और दस्तावेज तुरंत भेजने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि छात्रवृत्ति वितरण में विलंब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलावार पात्र विद्यार्थी व राशि

(चयनित छात्र-राशि) -

कैथल : 47 - 52,17,000



हिसार : 81 - 89,91,000



जींद : 61 - 67,71,000



झज्जर : 13 - 14,43,000



गुरुग्राम : 19 - 21,00,000



चरखी दादरी : 12 - 13,32,000



फरीदाबाद : 03 - 3,33,000



फतेहाबाद : 74 - 82,14,000



अम्बाला : 14 - 15,54,000



भिवानी : 26 - 28,86,000



सोनीपत : 13 - 14,43,000



करनाल : 25 - 27,75,000



महेन्द्रगढ़ : 10 - 11,10,000



कुरुक्षेत्र : 22 - 24,42,000



नूँह : 01 - 1,11,000



पलवल : 01 - 1,11,000



पंचकूला : 01 - 1,11,000



पानीपत : 24 - 26,64,000



रोहतक : 17 - 18,87,000



रेवाड़ी : 13 - 14,43,000



सिरसा : 56 - 62,16,000



यमुनानगर : 14 - 15,54,000



वर्जन

यह वन-टाइम स्कॉलरशिप योजना एससी वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। छात्र इस राशि का उपयोग उच्च शिक्षा, कॉलेज फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक जरूरतों पर कर सकेंगे। छतर पाल, जिला गणित विशेषज्ञ कैथल



डेटा भेजने की सीमा कम समय : कृष्ण

अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए घोषित एकमुश्त छात्रवृत्ति योजना को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि डेटा भेजने के लिए सरकार द्वारा दी गई समय सीमा बेहद कम है, जिसके कारण ग्रामीण और गरीब पृष्ठभूमि के कई मेधावी छात्र इस योजना से वंचित हो जाएंगे।




उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को पत्र जारी हुआ और 18 दिसंबर तक डेटा मांगा गया, जो लगभग असंभव है। बैंक पासबुक सत्यापन, दस्तावेजों का संग्रह और जिला स्तर पर डेटा संकलन के लिए अधिक समय की जरूरत होती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आवेदन और सत्यापन की तिथि कम से कम एक माह बढ़ाई जाए, ताकि सभी पात्र छात्र लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed