{"_id":"68321af09e9e8ff40806e1eb","slug":"435-lakh-cheated-in-the-name-of-buying-a-car-kaithal-news-c-18-1-knl1004-654447-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार खरीदने के नाम पर 4.35 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार खरीदने के नाम पर 4.35 लाख ठगे
Sun, 25 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। धनौरी गांव में कार खरीदने के नाम पर चार लाख 35 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी ने पीड़ित को जो चेक दिए, जिनमें नाम की स्पेलिंग गलत होने के कारण वे बैंक में जमा नहीं हुए। जब आरोपी को फोन किया गया तो उसने कॉल भी रिसीव नहीं की। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कैथल सदर थाना की पुलिस में दी गई शिकायत में धनौरी गांव निवासी मनोज ने बताया कि उसके पास बोलेरो गाड़ी थी। वह अपना मकान बनवाना चाहता था, जिसके लिए उसने अपनी गाड़ी बेचने की योजना बनाई। 29 नवंबर 2024 को उसने एक दोस्त के माध्यम से गाड़ी बेचने के लिए ओएलएक्स पर फोटो डाली।
गाड़ी देखने के बाद उसके पास डोहाना खेडा जिला जींद निवासी विक्रम का फोन आया था कि वह गाड़ी लेना चाहता है। चार लाख 35 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। वह घर पर नहीं था तो आरोपी उसकी माता को चार लाख रुपये का चेक दे गया। जब घर आने के बाद व चेक लेकर बैंक में गया तो वे चेक गलत पाए गए। चेक में उसका नाम गलत लिख दिया, जिससे उसके पैसे नहीं निकल सके। इसके बाद जब उसने आरोपी के पास फोन किया तो उसकी कॉल भी रिसीव नहीं की। सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के जांच शुरू कर दी है। संवाद