{"_id":"5c5c794bbdec22093e7c0411","slug":"41549564235-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद चुनाव में उम्मीदवारों ने नहीं दिया था चुनाव में खर्च का ब्यौरा, आयोग के सहायक आयुक्त ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद चुनाव में उम्मीदवारों ने नहीं दिया था चुनाव में खर्च का ब्यौरा, आयोग के सहायक आयुक्त ने की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नप चुनाव में खर्च का नहीं दिया ब्योरा, 39 उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस
आयोग के सहायक आयुक्त ने की जांच
फोटो संख्या-40
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मई 2016 में हुए नगर परिषद के चुनावों में आयोग की शर्तों के अनुसार उम्मीदवारों द्वारा चुनाव में हुए खर्चे का ब्योरा न देने पर वीरवार को राज्य चुनाव आयोग के सहायक आयुक्त नगर परिषद में जांच के लिए पहुंचे। जिन्होंने पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे कुल 39 उम्मीदवारों द्वारा खर्चे का ब्योरा न देने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
वीरवार को राज्य चुनाव आयोग के सहायक आयुक्त परमाल सिंह नगर परिषद परिसर में ईओ के कार्यालय में आए जहां उन्होंने इन सभी 39 उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान खर्च हुई राशि का ब्योरा मांगा। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने ब्योरा दिया और अन्य को सोमवार तक चुनावी खर्च का ब्योरा देने के लिए कहा गया है। यदि ये उम्मीदवार चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देंगे तो उनके खिलाफ चुनाव अयोग नियमानुसार कार्रवाई भी कर सकता है।
39 उम्मीदवारों से मांगा है ब्यौरा : राज्य चुनाव आयोग के सहायक आयुक्त परमाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 की मई में आयोजित हुए चुनावों में पार्षद पद के उम्मीदवारों द्वारा चुनाव के दौरान खर्च हुई राशि का ब्यौरा नहीं देने पर उनसें ब्योरा मांगने के लिए नपा के कार्यालय में आए थे। कई उम्मीदवारों को सोमवार तक ब्यौरा देने को कहा गया है। यदि वे इस दिन भी ब्यौरा नहीं दे पाते तो चुनाव आयोग नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।