{"_id":"5bfd90a1bdec22416a474f06","slug":"41543344289-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद राजकुमार सैनी आज करेंगे चंदाना गेट पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद राजकुमार सैनी आज करेंगे चंदाना गेट पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद राजकुमार सैनी आज करेंगे चंदाना गेट पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित
कैथल। सांसद राजकुमार सैनी बुधवार को चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियों के लिए लोकतंत्र सुरक्षा मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कई दिनों से जुटे हुए हैं। जिला सैनी सभा के प्रधान धर्मबीर सैनी व लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिला सयोंजक श्याम मांडी ने बताया कि यह सम्मेलन रैली में तबदील हो जाएगा। धर्मबीर ने दावा किया राजकुमार सैनी प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री हैं और उनके हाथ मजबूत करने के लिए पूरे जिले से करीब 10 हजार लोग इस सम्मेलन में पहुंचेंगे। हुडा सेक्टर 20 कैथल से युवाओं सांसद राजकुमार सैनी के काफिले की अगुवाई करते हुए मोटरसाइकिल के काफिले के साथ आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा।
लोकतंत्र सुरक्षा मंच पदाधिकारियों के पोस्टर फाड़े:-: मंच के संयोजक श्याम मांडी ने बतायाकि सांसद राजकुमार सैनी के स्वागत में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों द्वारा शहर भर में लगाए गए होर्डिंग्स को मंगलवार दोपहर बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने हटा दिया। होर्डिंग्स हटाने का कार्य सरकार के इशारे पर किया गया है। एक ही जगह पर लगाए गए भाजपा एवं सांसद राजकुमार सैनी के होर्डिंग्स में से सिर्फ सांसद के होर्डिंग्स हटाए गए हैं, जो कि पक्षपात नीति का परिणाम है। जिला सैनी सभा के अध्यक्ष धर्मबीर सैनी ने कहा कि शहर से सांसद राजकुमार सैनी के होर्डिंग्स हटाना सांसद राजकुमार सैनी की बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है, जिससे सरकार व विपक्षी पार्टी के नेता घबराए हुए हैं।