{"_id":"5b69e4cf4f1c1bab7d8b6e92","slug":"41533666511-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की हड़ताल के चलते दिनभर यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की हड़ताल के चलते दिनभर यात्री रहे परेशान
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की हड़ताल, दिनभर परेशान रहे यात्री
ढांड। रोडवेज की हड़ताल के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिनभर इधर उधर भटकना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को अपना सामान सिर पर उठाकर तथा महिलाओं को बच्चों को गोद में लेकर उठानी पड़ी। बस स्टैंड पर सुबह से ही बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों ने बताया कि उन्हें अगर पहले से मालूम होता कि आज रोडवेज की बसों की हड़ताल है तो वे अपने घरों से बाहर ही नही निकलते। जब यात्रियों को रोडवेज बसों की हड़ताल का पता चला तो अपने गंतव्य को जाने के लिए कुछ यात्रियों ने प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ढांड रेलवे स्टेशन पर भी दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही।