{"_id":"5b6743ca4f1c1b54638b698c","slug":"41533494218-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण, केस दर्ज
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण, केस दर्ज
कैथल। नगर परिषद की जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य किए जाने पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर परिषद के ईओ विक्रम सिंह ने कहा कि नगर परिषद की पट्टी चौधरी खनौरी बाइपास के नजदीक जमीन है। इस जमीन पर खल भंडार के मालिक राधेश्याम मलिकपूरिया ने अवैध रूप से निर्माण किया हुआ है। विभाग की जमीन पर 100 मीटर के दायरे में निर्माण करना, बिना अनुमति के कृषि योग्य भूमि को प्रयोग में लाना अवैध है। इसकी सूचना मिलने के बाद नगर परिषद ने मौके का दौरा किया। इसके बाद शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई। इसी प्रकार से इसी प्रकार दूसरे मामले में चंदाना रोड कैथल की बिमला देवी के खिलाफ भी यही आरोप लगाए हैं कि पट्टी चौधरी के नजदीक नगर परिषद की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया गया है। एसआइ रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।