{"_id":"5b4357ac4f1c1b0f278b56e2","slug":"41531140012-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसी-खुशी बारात में गए थे परिवार के लोग...कफन में लौटे तीन तो चित्कार से हो गई सभी की आंखें नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसी-खुशी बारात में गए थे परिवार के लोग...कफन में लौटे तीन तो चित्कार से हो गई सभी की आंखें नम
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या-1 से 4, 34 व 35
बारात में जा रहे थे हांसी, पहुंचने से पहले ही हादसे में तीन युवाओं की मौत
अमरगढ़ गामड़ी में शनिवार को अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, शहरभर से लोग सांत्वना देने पहुंचे
मरने वाले दो युवक करते थे खेतीबाड़ी तो एक करता था टिंबर की दुकान पर नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमरगढ़ गामड़ी में शनिवार की रात को गोल्डी के ब्याह की हंसी-खुशी में सभी चहक रहे थे। शाम को आठ बजे बारात रवाना हुई तो परिवार के लोग दुल्हन के इंतजार में थे, लेकिन हांसी में दुल्हन के घर पहुंचने से पहले ही बारात की एक इनोवा गाड़ी पेड़ से टकराई तो इसमें सवार लहूलुहान युवकों को संभालने में बारात में गए लोग रात भर भटकते रहे। सुबह तक पता चला कि बारात में गए अमरगढ़ गामड़ी के तीन युवकों की मौत हो गई तो विवाह समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। लोग सुबह बारात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन कफन में लिपटे तीन युवकों के शव से गामड़ी में चीत्कार निकल पड़ी। अंतिम संस्कार में शहर भर से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अमरगढ़ गामड़ी से गोल्डी की बारात हांसी जानी थीं। इसमें एक इनोवा गाड़ी में सवार होकर उसके पड़ोसी खेती बाड़ी का काम करने वाले कोकी(35), हरदीप (30), तेजा (35), ऋषि (35), टोनी (34), सूबा, दीपू, संजू व चालक सन्नी जा रहे थे। उनकी गाड़ी हांसी से पहले ही एक पेड़ से जा टकराई। इसमें रात को अस्पताल पहुंचने पर कोकी, हरदीप व तेजा को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा शेष सभी को चोटें आईं और उन्हें दाखिल कर लिया गया।
तीनों की मौत की सूचना से परिवार में मातम का माहौल छा गया। मृतक कोकी व हरदीप खेती-बाड़ी करके परिवार का गुजारा चला रहे थे तो तेजा पूजा टिंबर के यहां नौकरी करता था। तीनों के पास एक लड़का और लड़की हैं। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार ही नहीं सांत्वना देने के लिए आए लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
एक साथ जली तीन चिताएं, श्मशान घाट में उमड़ी भीड़ : करनाल रोड पर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में तीनों की चिताएं एक साथ जलीं तो सभी की आंखें नम हो गईं। अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, एचपीएससी के पूर्व चेयरमैन डॉ. मेहर सिंह सैनी, पूर्व चेयरमैन बहादुर सैनी, जग्गा सैनी, सुभाष सैनी सरपंच रामफल सैनी आदि रहे।