फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राजौंद नगर पालिका चेयरमैन चुनाव को लेकर विवादों में आए जिला अध्यक्ष को हटाया गया

राजौंद नगर पालिका चेयरमैन चुनाव को लेकर विवादों में आए जिला अध्यक्ष को हटाया गया

Wed, 03 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
राजौंद नगर पालिका चेयरमैन चुनाव को लेकर विवादों में आए जिला अध्यक्ष को हटाया गया
राजौंद नगर पालिका चेयरमैन चुनाव को लेकर विवादों में आए जिला अध्यक्ष को हटाया गया
विज्ञापन


अशोक गुर्जर ढांड बनें भाजपा के नए जिला अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-हजवाना के खुद के आग्रह पर प्रदेश कार्यकारिणी में लिया गया

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजौंद नगर पालिका में चेयरमैन के चुनाव को लेकर विवादों में आए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर प्रदेश कार्यकारिणी में लिया गया है। उनकी जगह अशोक गुर्जर ढांड को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हजवाना को उनके खुद के आग्रह पर प्रदेश कार्यकारिणी में लिया गया है।
विदित रहे कि जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना पर राजौंद नगर पालिका के एक पार्षद ने आरोप लगाया था कि चेयरमैन के चुनाव में वहां भ्रष्टाचार हुआ है। इस मामले की जांच के लिए पार्टी ने एक कमेटी का भी गठन किया था। जिसमें अरुण सर्राफ सहित अन्य नेता शामिल थे। यह मामला अभी अनुशासन समिति के पास लंबित है। इसी बीच मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को हटाकर उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कैथल के जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना ने आग्रह किया था कि उन्हें समय आदि की कुछ दिक्कतें हैं। इसलिए किसी और को जिला अध्यक्ष बना दिया जाए। इसी कारण उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। उनकी जगह अशोक गुर्जर ढांड को अध्यक्ष बनाया गया है। हजवाना पर लगे आरोपों के मामलों में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला अभी अनुशासन समिति के पास है। पदों में तब्दीली का उक्त मामले से कोई लेना-देना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुभाष हजवाना ने कहा कि उन्हें अभी तक अधिकृत तौर पर इस बारे में सूचना नहीं मिली है। वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी जहां भी जिम्मेवारी देगी, वहां सहर्ष काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed