{"_id":"59d3d80b4f1c1bc9538b58af","slug":"41507055627-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 अक्टूबर को होगी राजौंद नगर पालिका चेयरमैन के विश्वास की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अक्टूबर को होगी राजौंद नगर पालिका चेयरमैन के विश्वास की परीक्षा
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 को होगी राजौंद नगर पालिका चेयरमैन के विश्वास की परीक्षा
डीसी ने तिथि निर्धारित की, चेयरमैन के खिलाफ दिया है 9 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। नगरपालिका राजौंद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग पर डीसी सुनीता वर्मा ने 24 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। इस दिन पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें 13 में से 9 पार्षदों ने चेयरपर्सन गुड्डी राणा के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र के बाद इस प्रस्ताव को पालिका की बैठक में पारित करवाना होगा। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह की अध्यक्षता में 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नगर पालिका राजौंद में यह बैठक होगी। बैठक के लिए राजौंद नगरपालिका के 13 पार्षदों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।
विदित रहे कि राजौंद नगरपालिका के 13 पार्षदों में से 9 पार्षदों ने चेयरपर्सन गुड्डी राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जताते हुए डीसी को शपथ पत्र सौंपे थे। उसके बाद से ही कई पार्षद लगातार शहर से बाहर चल रहे है। अब 24 अक्टूबर को बैठक में यह पार्षद सीधे भाग लेंगे। इस बैठक में नगरपालिका चेयरमैन के निर्णय का फैसला साफ हो जाएगा और पिछले कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद है।
नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा ने कहा कि वह कोरम करने के पूरे प्रयास में है और वह जल्द ही कोरम पूरा करके अपने पक्ष में बहुमत साबित करेगी।
उधर, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा पिछले चार दिन से राजौंद में ही है। उनका प्रयास है कि इस मामले को जल्दी ही पार्षदों के बीच बैठक बुलाकर मतभेद को खत्म किया जाए।