{"_id":"59b6da314f1c1be17f8b6012","slug":"41505155633-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकार की नीतियों के विरोध में कल ढांड मंडी रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकार की नीतियों के विरोध में कल ढांड मंडी रहेगी बंद
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की नीतियों के विरोध में ढांड मंडी कल रहेगी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। राज्य स्तरीय अनाज मंडी एसोसिएशन के आह्वान पर 13 सितंबर को प्रदेश की सभी मंडियों को बंद रखा जाएगा। इसके लिए अनाज मंडी एसोसिएशन ढांड द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंडी प्रधान करेशन पबनावा ने बताया कि एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि सरकार की ई-ट्रेडिंग का पुरजोर विरोध करते हुए ढांड मंडी 13 सितंबर को पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस दिन मंडी के सभी आढ़ती सुबह 9 बजे मार्केट कमेटी के कार्यालय में इकट्ठे होकर सरकार की किसान व आढ़ती विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे और भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
प्रधान ने कहा कि सरकार किसानों व आढ़तियों का भला करने के बजाए नुकसान करने पर तुली हुई है। किसान व आढ़ती का वर्षों पुराना संबंध है। जिसको तोड़ने के लिए सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस फरमान को जारी करने से पहले सरकार को चाहिए कि किसानों से उनकी इच्छा पूछी जाए तभी इस प्रकार का फरमान जारी करना चाहिए। जो भी किसान फसल का पैसा सीधा अपने खाते में चाहता है उसका पैसा ही खाते में आना चाहिए। जिसके लिए सरकार ने ना तो किसानों की राय ली और ना ही आढ़तियों से इसके लिए पूछा गया। अगर सरकार ने इस फरमान को तुरंत वापिस नहीं लिया तो आढ़तियों को मजबूरन अपना कारोबार बंद करके प्रदेश से बाहर जाना पड़ेगा।