{"_id":"59b18d744f1c1bf27f8b4d3e","slug":"41504808308-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-ट्रेडिंग से हो धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-ट्रेडिंग से हो धान की खरीद
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-ट्रेडिंग से हो धान की खरीद
कैथल। भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य ने कहा कि व्यापारी किसानों को सरकार के अधिकारियों की मिलीभगत से लूटते हैं। आर्य ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में ऑन लाइन सिस्टम करने की बात कर रही है, परंतु किसान की व्यापारियों द्वारा खरीद की जाने वाली सल में ई-ट्रेडिंग व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू नहीं कर रही है। सरकार की खरीद एजेंसियों द्वारा जो किसान का धान खरीद किया जाएगा, वो ऑन लाईन ई-ट्रेडिंग किया जाएगा, जबकि किसान से व्यापारियों द्वारा खरीद किए जाने वाला अनाज पहले की तरह आढ़ती के माध्यम से ही होगा। जिसका सीधा सा मतलब है कि किसान की फसल पर व्यापारी की ही मनमानी होगी। व्यापारियों द्वारा खरीद किए जाने वाले धान में बहुत से व्यापारी किसान को जे फार्म काटकर ही नहीं देते है और अन्य किसी नामों से फार्म काटकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। भारतीय किसान संघ इस व्यवस्था को सहन नहीं करेगा और इसके खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष डा. गुलतान, श्रीराम मोहना भी मौजूद रहे।