{"_id":"59a5af014f1c1b07278b4647","slug":"41504030465-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुले स्कूल, हाजिरी घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुले स्कूल, हाजिरी घटी
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बाद खुले स्कूल, हाजिरी घटी
राजौंद। चार दिन बाद जब स्कूल खुले तो अधिकतर स्कूलों में बच्चों की हाजिरी 20 से 30 प्रतिशत ही सिमट कर रह गई। पिछले चार दिनों से प्रशासन द्वारा शिक्षा संस्थान व कार्यालय बंद रखने के आदेश के साथ-साथ परिवहन सेवा भी पूरी तरह बंद कर दी थी। मंगलवार को भी बस सेवा दोपहर तक बंद रही। जिससे आसपास के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी कोई भी बस नहीं मिली। जिससे अधिकतर स्कूलों में छात्राओं की संख्या एक चौथाई तक ही सिमट कर रह गई।
राजौंद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रमेश चंद ने बताया कि उनके स्कूल में 600 के लगभग विद्यार्थी है लेकिन सुबह बस सेवा बंद होने के कारण केवल 200 से 250 तक विद्यार्थी स्कूल पहुंच पाए।
इसी तरह राकव माध्यमिक विद्यालय में 700 छात्राओं में से केवल 200 छात्राएं ही स्कूल पहुंच पाई। आरोही माडल स्कूल सौगरी में परिवहन सेवा का सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों पर रहा। स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता आहूजा ने बताया कि उनके अधिकतर बच्चे अन्य गांव से आते है इसके लिए परिवहन विभाग कैथल द्वारा बस लगाई गई है। लेकिन मंगलवार को सुबह बसें न चलने के कारण केवल 100 के लगभग विद्यार्थी पहुंच पाए। जिससे स्कूल में होने वाले मासिक परीक्षा को भी आगे करना पड़ा। इसके अलावा सुबह सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कार्यालयों में आने वालेे कर्मचारियों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।