फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आरसी और नंबर प्लेट के लिए वाहन स्वामियों को नहीं पड़ेगा भटकना

आरसी और नंबर प्लेट के लिए वाहन स्वामियों को नहीं पड़ेगा भटकना

Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
आरसी और नंबर प्लेट के लिए वाहन स्वामियों को नहीं पड़ेगा भटकना
आरसी और नंबर प्लेट के लिए वाहन स्वामियों को नहीं पड़ेगा भटकना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यदि आप मोटरसाइकिल या कार खरीद रहे हैं तो आपको अब अपने वाहन की रजिस्ट्रेशन या फिर उसकी नंबर प्लेट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। न तो आरसी के लिए एसडीएम कार्यालय जाना होगा और न ही नंबर प्लेट के लिए निजी एजेंसी कर्मियों के पीछे भटकना होगा। सरकार के आदेशानुसार ये दोनों कार्य अब वाहन खरीदते समय एजेंसी के डीलर ही करेंगे। गत एक जुलाई से यह सिस्टम लागू हो चुका है। 12 जुलाई से तो सभी तरह के वाहनों की पासिंग भी बंद कर दी गई है। नया सिस्टम लागू तो हो गया है। लेकिन कुछेक एजेंसियों पर अभी पूरी तरह से काम करना शुरू नहीं हुआ है। जिस कारण वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है।
अभी तक वाहन खरीदने के बाद वाहन मालिक को रजिस्ट्रेशन व नंबर प्लेट के लिए लघु सचिवालय में ई-दिशा केंद्र में फाइल जमा करवानी पड़ती थी। इसके बाद यहां से स्लिप लेकर निजी एजेंसी के यहां जाकर नंबर प्लेट लगवानी होती थी। जिसमें लोगों को एसडीएम कार्यालय सहित एजेंसी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। कई दलाल बीच में समय बचाने की लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे भारी वसूली भी करते थे।
विज्ञापन


अब खरीदते समय ही जमा होगी फीस
अब जैसे ही बाइक या कार खरीदी जाएगी उसी समय एजेंसी में ही रजिस्ट्रेशन के लिए और नंबर प्लेट के लिए फीस जमा हो जाएगी। इसके बाद डीलर इस फाइल को एसडीएम कार्यालय में जमा करवाएगा। वहां से आरसी डाक के माध्यम से उपभोक्ता के घर पहुंच जाएगी। आरसी को भी स्मार्ट चिप के तौर पर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एजेंसी से ही नंबर प्लेट बनाने वाली फर्म को संदेश चला जाएगा। जहां से निश्चित समय के बाद एजेंसी में ही नंबर प्लेट पहुंच जाएगी और वहीं पर वह उस वाहन पर लगा दी जाएगी। इस तरह से उपभोक्ता को इस योजना के क्रियान्वित होने के बाद परेशानी नहीं आएगी।

12 जुलाई से बंद है पासिंग
नए सिस्टम के अनुसार वाहनों की पासिंग करवाने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। इससे पूर्व वाहनों की पासिंग पहले पुलिस के पास होती थी। बाद में डीलरों के पास होती थी। नए सिस्टम के लागू होने के बाद गत 12 जुलाई से पासिंग बंद है। इस कारण उन एजेंसी संचालकों को परेशानियां हो रही हैं। जहां अभी यह सिस्टम अपडेट नहीं हुआ है। शहर में अधिकतर एजेंसी संचालकों के सिस्टम अपडेट नहीं हैं। यामहा की एजेंसी के एमडी रवि सिंघल के अनुसार अभी सिस्टम की तैयारियां की जा रही हैं। शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूरी करके इसे लागू कर दिया जाएगा। हीरो एजेंसी के मैनेजर सतपाल के अनुसार ट्रेड सर्टिफिकेट की कमी के चलते अभी लिंक नहीं मिला था। मंगलवार को ही ट्रेड सर्टिफिकेट एसडीएम कार्यालय में दे दिया है। जिस पर लिंक मिल जाएगा और नए सिस्टम अनुसार बिलिंग कर दी जाएगी। फिलहाल 12 जुलाई से पासिंग बंद है और नए सिस्टम के अनुसार फाइलें भी जमा नहीं हो पाई हैं। उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार करके रखी जा रही है।

नया सिस्टम चालू कर दिया है
महेंद्रा एजेंसी के एमडी करण जेटली के अनुसार उन्होंने नया सिस्टम अडॉप्ट कर लिया है। डीलर्स के लिए थोड़ा काम बढ़ गया है। लेकिन उपभोक्ताओं के लिए यह काफी उपयोगी है। 5 फाइलें जमा करके एसडीएम कार्यालय में भेज दी गई हैं। अभी तक कई बार लोग वाहन खरीद कर कई माह या फिर सालों तक भी रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते थे। अब ऐसा नहीं हो पाएगा।


डीआईओ कार्यालय में इस सॉफ्टवेयर के प्रभारी रामनिवास ने कहा कि कैथल में करीब 11 मोटरसाइकिल व कार एजेंसी संचालकों को ये लिंक उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिसके कागजातों में कुछ कमी है, केवल उन्हीं को लिंक नहीं मिल रहा। जैसे-जैसे कागजात पूरे हो रहे हैं, उसी अनुसार ये लिंक दिए जा रहे हैं। ताकि डीलर अपने स्तर पर आरसी व नंबर प्लेट अपडेट करवाकर लोगों को लाभ पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed