फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिजली समस्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा

बिजली समस्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा

Wed, 28 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा
बिजली के लिए लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। बिजली समस्या के लिए गुस्साय लोगों ने मंगलवार को बिजली कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। अलग-अलग ग्रुपों में पहुंचे लोगों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर समस्या से निजात दिलवाने की मांग की। एसडीओ के आने के इंतजार में बैठे लोगों ने परिसर में योग प्राणायाम शुरू कर दिया।

इंद्र सिंह, देवीदयाल गर्ग, साहिल, सुशील कुमार, सोनू राणा, श्रीपाल, रामनिवास, राहुल राणा का कहना था कि नगर में केवल सात आठ घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। लगातार जारी अघोषित कटों के कारण से सामान्य जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया। न दिन में बिजली है तथा न ही रात में। दिन का समय तो किसी तरह से कट जाता है पर हाथ के पंखों से हवा करके पूरी रात काटना बहुत ही मुश्किल है। लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा। उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर पहुंच गये हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते थाना प्रभारी ललित मोहन भी मौके पर पहुंच गए तथा लोगों की समस्या को सुना। उन्होंने भी बिजली विभाग के एसडीओ को समस्या के समाधान किए जाने की बात कही। विभाग के एसडीओ संदीप का कहना था कि कलायत कार्यालय द्वारा तो केवल घोषित कट ही लगाए जा रहे हैं। यदि बिजली पीछे से बंद है तो उस स्थिति में वे कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed