फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीएम के कार्यक्रम में सरपंचों को बुलाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा

सीएम के कार्यक्रम में सरपंचों को बुलाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम में सरपंचों को बुलाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा
डीसी ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम में सरपंचों को बुलाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिना सीएम की इजाजत के सरपंचों को बुलाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। डीसी संजय जून ने डीसी कार्यालय और डीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है कि यह लापरवाही किस अधिकारी ने की है।
रविवार को आरकेएसडी कॉलेज हाल में जनप्रतिनिधियों की बैठक में सरपंच भी पहुंच गए थे। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सरपंचों को बुलाए जाने पर कहा कि उन्होंने सरपंचों से मिलने का कार्यक्रम नहीं बनाया था। इसलिए सरपंचों को बैठक से बाहर जाना पड़ा। बाद में मुख्यमंत्री ने इस मामले में डीसी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा कि सरपंचों को किसके कहने पर बुलाया गया है। सरपंचों द्वारा रोष प्रकट किए जाने के बाद सीएम ने उनके साथ बैठक भी की। इसके बाद आला अधिकारियों ने भी जिला प्रशासन से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा। जिस पर डीसी ने अब आगे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीसी संजय जून ने कहा कि डीसी कार्यालय व डीडीपीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पता लगाया जा रहा है कि यह लापरवाही किस स्तर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed