फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   40 lakhs cheated in the name of sending abroad, one accused arrested

विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख ठगे, एक आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
40 lakhs cheated in the name of sending abroad, one accused arrested
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी जिला जींद के गांव बिघाना निवासी आढ़ती दयानंद को पुलिस ने काबू कर लिया। अन्य चार की पुलिस तलाश कर रही है। डेरा भाग सिंह चीका निवासी हरविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ 40 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी गुहला निवासी राजेश से अच्छी जान पहचान थी। आरोपी राजेश ने बताया कि उसका मामा नरेंद्र लोगों को अमेरिका में भेजने का काम करता है। वह सिर्फ 20 दिनों सीधा अमेरिका भेज देता है जिसमें 50 लाख रुपये खर्च आता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि राजेश से उसकी 45 लाख रुपये में अमेरिका भेजने की बात हो गई। छह जून को लाडवा निवासी रामेश्वरदास उर्फ टंडन व नरेंद्र उसके घर पर आए व पांच लाख रुपये, पासपोर्ट एडवांस व कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा कर ले गए और 20 दिन में ही अमेरिका भेजने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने उससे जल्दी अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

उसका कहना है कि आरोपियों ने कहा कि काम के लिए यह रकम पिहोवा के आढ़ती राजबीर, दयानंद व सतीश के पास रुपये जमा करवाने के लिए बोला। आरोपियों ने कहा कि आढ़ती बिचौलिये का काम करेंगे। अमेरिका पहुंचने पर हम आढ़ती से रुपये ले लेंगे, अगर अमेरिका नहीं पहुंचे तो अपने रुपये आढ़ती से वापस ले लेना। उनके कहने पर उसने आढ़तियों को 30 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद सभी आरोपियों ने 16 जून को वीजा आने की बात कहकर उसे दिल्ली बुलाया। जहां पर होटल में उसे 20 दिन तक रखा। उसके बाद आरोपी उसे 14 जुलाई को कोलकाता ले गए और उसे वहां से न्यूयॉर्क भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कोलकाता पहुंचने के बाद पता चला कि वीजा नकली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसे न तो विदेश भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर अलग- अलग कर कुल 40 लाख रुपये हड़प कर धोखाधड़ी की है। इस बारे थाना गुहला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अन्य सभी आरोपियों की अभी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed