फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   40 Gram Panchayats gave written demands to the Chief Minister

Kaithal News: मुख्यमंत्री को 40 ग्राम पंचायतों ने लिखित में दी मांगें

Tue, 17 Oct 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
40 Gram Panchayats gave written demands to the Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को गांव सांपन खेडी में जनसंवाद कार्यक्रम में कैथल जिले की 40 से अधिक पंचायतों की समस्याएं सुनी। इस जनसंवाद कार्यक्रम में सबसे पहली सौगात स्थानीय निवासी बेटी रितिका को दी। उसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोष से 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही ग्राम पंचायतों के दिए मांगपत्रों पर सुनवाई के लिए अधिकारियों को कहा।

जनसंवाद के दौरान सरपंचों ने स्वयं गांवों के विकास संबंधी कार्यों की रूपरेखा का खाका मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी ग्राम पंचायतों की तरफ से सौंपे गए मांग पत्र के एक-एक शब्द को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नौ सालों में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया है और एक-एक गांव और शहर की जरूरतों को जेहन में रखकर विकास कार्य करवाए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी भी विभाग का अधिकारी भ्रष्टाचार करता है तो इसकी तुरंत सूचना हमें दें। वे उनका इलाज करना अच्छे तरीके से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने ऑनलाइन प्रणाली से तमाम योजनाओं को पारदर्शी बनाने का काम किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 40 ग्राम पंचायतों के 285 लोगों को जन्मदिन की बधाई दे कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सरकार कार्य कर रही है।

हमारी सरकार ने ऑटोमेटिक पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड जैसी सुविधाएं पोर्टल के माध्यम से देने का काम किया है। अभी हाल में ही क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से बाढ़ से संबंधित 12 हजार शिकायतें प्राप्त हुई और एक क्लिक से ही लाभार्थियों के खातों में पांच करोड़ 50 लाख की राशि जमा करवाने का काम किया है। इसके अलावा दयालु योजना के तहत भी लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई है।


इस मौके पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सिंह सैनी, राज्य सभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन कैलाश भगत, चेयरमैन रणधीर सिंह, भाजपा नेता सुरेश गर्ग, मुकेश जैन, हरपाल शर्मा, राम कुमार नैन, सुरेश संधू, अनिता चौधरी, डॉ. मुकेश अग्रवाल, मुनीष कठवाड़, राव सुरेंद्र, सुभाष हजवाना, हरपाल शर्मा, ज्योति सैनी, भीमसेन अग्रवाल, आदित्य भारद्वाज, कृष्ण पिलनी, बलविंद्र, डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed