फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   33 examination centers have been set up at 26 places for CET

Kaithal News: सीईटी के लिए 26 स्थानों पर बनाए 33 परीक्षा केंद्र

Fri, 25 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
33 examination centers have been set up at 26 places for CET
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में 26 व 27 जुलाई को होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में 34,034 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 26 स्थानों पर 33 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ : उपायुक्त प्रीति ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण व निष्पक्ष आयोजन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं और फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का गठन किया गया है। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू की गई है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


सुबह तीन बजे से मिलेगी बस

परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिले को 10 क्लस्टर — पूंडरी, ढांड, कैथल, राजौंद, कलायत, चीका, कसान, सांघन, सीवन व पाई — में विभाजित किया गया है। इन स्थानों से 26 जुलाई की सुबह तीन बजे से विशेष रोडवेज बसें पंचकूला और चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों की सूची (मुख्य संस्थान)

(केवल प्रमुख संस्थानों का उल्लेख संक्षेप में किया गया है)

आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, इंडस पब्लिक स्कूल, डीपीएस, जाट कॉलेज, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, नवोदय विद्यालय, एमडीएन ग्लोबल स्कूल, ओएसडीएवी, हेरिटेज इंटरनेशनल, आरकेएसडी कॉलेज, राधाकृष्णन स्कूल आदि।


अभ्यर्थियों की संख्या (शिफ्टवार)
26 जुलाई

n
प्रात: सत्र: 8505 परीक्षार्थी

n
सायं सत्र: 8506 परीक्षार्थी

27 जुलाई

n
प्रात: सत्र: 8511 परीक्षार्थी

n
सायं सत्र: 8512 परीक्षार्थी



चंडीगढ़ में ड्रॉप पॉइंट

n
सेक्टर-17 आईएसबीटी के पीछे ग्राउंड

पंचकूला में ड्रॉप पॉइंट

n
सेक्टर-5 धरना स्थल व बस स्टैंड के पीछे ग्राउंड

n
इन स्थानों से आगे शटल बसें परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगी।

कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर

परीक्षार्थियों की सहायता के लिए जिला सचिवालय के कमरा नंबर 324 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है:

n
टोल फ्री: 1800-180-132

n
अन्य हेल्पलाइन: 01746-298928, 01746-294040
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed