फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   323 corona infected in district, four killed

जिले में मिले 323 कोरोना संक्रमित, चार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
323 corona infected in district, four killed
जिले में कोरोना संक्रमण अब इतना विकराल रूप ले चुका है कि संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। तीन दिन पहले जहां कोरोना काल के सबसे ज्यादा संक्रमित 320 केस जिले में पाए गए थे, वीरवार को यह आंकड़ा भी पार हो गया। जिले में वीरवार को 323 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए, जबकि दो महिलाओं सहित चार संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरवार को मृतकों में गांव सारण निवासी 67 वर्षीय महिला, गांव खानपुर निवासी 92 वर्षीय महिला, गांव शादीपुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति व 55 वर्षीय कलायत निवासी व्यक्ति शामिल हैं। कलायत निवासी व्यक्ति संक्रमित मिलने के बाद अग्रोहा में आइसोलेट किया गया था, जबकि अन्य तीनों नागरिक अस्पताल कैथल में आइसोलेट थे। संक्रमित दोनों पुरुष हृदय से संबंधित बीमारियों से भी पीड़ित बताए गए हैं। वहीं गांव खानपुर निवासी महिला निमोनिया से पीड़ित बताई गई है। अब जिले में कोरोना एक्टिव केस 992 हो गए हैं। 104 संक्रमित व्यक्तियों की जिले में अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले में 7334 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं, जिनमें से 6238 ठीक हो चुके हैं। हालांकि वीरवार को भी 176 व्यक्ति ठीक हुए, लेकिन संक्रमित मिलने वालों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या काफी कम रही। संक्रमितों में से 865 व्यक्ति होम आइसोलेट हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में 68, गुहला अस्पताल में दो, शाह अस्पताल में 29 व सिग्नस अस्पताल में 28 संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि वीरवार को 1129 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला व दूसरा टीका लगाया गया। पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 616 रही, जबकि दूसरा टीका 513 व्यक्तियों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय कोविशील्ड की 2390 व कोवैक्सीन की 3230 खुराक उपलब्ध हैं। प्रवक्ता ने आमजन से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed