फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तारें बिछाने का कार्य अधूरा, 15 तक डीजल इंजन से चलेंगी ट्रेनें

तारें बिछाने का कार्य अधूरा, 15 तक डीजल इंजन से चलेंगी ट्रेनें

Mon, 08 Apr 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
तारें बिछाने का कार्य अधूरा, 15 तक डीजल इंजन से चलेंगी ट्रेनें
तारें बिछाने का कार्य अधूरा, 15 तक डीजल इंजन से चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/कलायत। मेंटेनेंस के चलते आगामी 15 अप्रैल तक कुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक की बजाए डीजल इंजन से ट्रेन चलाई जाएगी। रेल ट्रैक व विद्युतीकरण की तारें बिछाने के कार्य अधूरा होने के कारण पिछले दो दिनों से रेलवे ट्रैक पर डीजल इंजन के माध्यम से ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
कलायत स्टेशन मास्टर जयवीर ने बताया कि कुरुक्षेत्र नरवाना रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य कई स्थानों पर अधूरा पड़ा है जिसे पूरा करने के लिए 15 अप्रैल तक का समय निश्चित किया गया है। 15 अप्रैल तक तो डीजल इंजनों से ही रेलवे यातायात को सुचारु किया जा रहा है। यदि 15 तक मेंटेनेंस का कार्य पूरा नहीं हो पाया तो इसे और आगे भी बढ़ाया जा सकता है। दीक्षित ने बताया कि इस रेलवे ट्रैक पर विद्युत आपूर्ति तरावड़ी से की जा रही है। लंबी दूरी होने के कारण से कई बार बिजली व्यवस्था बाधित हो जाने से कई घंटों तक रेल को रोकना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा घसो स्टेशन पर पावर हाउस बनाया जा रहा है। इस ट्रैक पर सजूमा व टीक रेलवे स्टेशन पर सब स्टेशन भी रेलवे विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैं। ये बनने के बाद बिजली आपूर्ति निर्बाध रहेगी व रेलवे यातायात में कोई विघ्न नही आऐगा।
विज्ञापन


चार दिन तक बंद रहेगी दो ट्रेनें :-
ट्रैक पर मेंटेनेंस के तहत ब्लॉक्स बदलने के कार्य होने के कारण 15 अप्रैल तक अगले चार दिनों तक जींद से कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली दो ट्रेनें बंद रहेगी। यह ट्रेनें आठ, दस, 13 व 15 अप्रैल को बंद रहेगी। बता दें कि 8.25 पर जींद से चलने वाली नंबर 54040 व कुरुक्षेत्र से दोपहर 12.25 पर चलने वाली 54039 नंबर ट्रेन बंद रहेगी। इन ट्रेनों का निस्तारण ब्लॉक्स बदलने के कार्य के चलते किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर-34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed