फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विशेष नामांकन अभियान के तहत निकाली जागरुकता रैली

विशेष नामांकन अभियान के तहत निकाली जागरुकता रैली

Sun, 31 Mar 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
विशेष नामांकन अभियान के तहत निकाली जागरुकता रैली
विशेष नामांकन अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

फोटो नंबर-15
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढांड के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने विशेष नामांकन अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों व अध्यापकों ने अभिभावकों को सरकारी स्कूल में प्रवेश लेने के लिए जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में दी जा रही विभिन्न प्रकार की सहायता राशि तथा स्कीमों का गुणगान किया। वहीं प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही लूट पाट के बारे में भी अभिभावकों को जागरूक किया। रैली के दौरान स्टाफ सदस्यों ने लोगों को बताया कि प्राइवेट स्कूलों में किस प्रकार आपकी जेब से पैसे निकाले जाते हैं तथा उन स्कूलों में आपके बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। क्योंकि ज्यादातर स्कूल तो मान्यता प्राप्त भी नहीं है और उन स्कूलों में सरकार द्वारा निश्चित की गई सुविधाएं भी नहीं है। जबकि सरकारी स्कूलों में स्टाफ पूर्ण रूप से शिक्षित व अनुभवी होता है। जिससे आपके बच्चों का भविष्य स्वर्णिम बना सकता है। सरकारी स्कूलों में दाखिला व फीस के नाम पर कोई पैसा वसूल नहीं किया जाता। साथ ही बच्चों को किताबें व वर्दी मुफ्त दी जाती हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हर रोज फ्लेवर्ड मिल्क तथा मिड-डे मील में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रबंध किया जाता है। खेलों में भाग लेने के लिए शुरू से ही तैयारी करवाई जाती है। अध्यापक रोशन लाल पंवार ने बताया कि ढांड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पिछले वर्ष से पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम लागू किया जा चुका है और इस वर्ष कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थी इंग्लिश मीडियम से ही अपनी पढ़ाई करेंगे जो तीन वर्षों के बाद सभी कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाई होगी। सरकारी विद्यालयों में अधिकारी तथा पंचायत के लोग समय-समय पर आकर विद्यालय का निरीक्षण करते रहते हैं। विद्यालय में बिजली, पानी व स्वच्छता का विशेष प्रबंध किया गया है। पंवार ने लोगों का आह्वान किया कि अपने बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने के लिए सरकारी स्कूल में दाखिला करवाएं। इस अवसर पर सरपंच पवन कसाना, विक्रम सिंह, हेमलता, जीत सिंह, बलविंदर सिंह, रोशन पंवार, राममेहर, राकेश मैहला, अनिल कुमार, होशियार सिंह, मुल्तान सिंह, शालू शर्मा, पूनम मैहला, शिक्षा शर्मा, अस्बीना, राज रानी, सीमा व सुरेखा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed