{"_id":"5c894ed4bdec2214084cd60a","slug":"31552502484-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाजपा को चलता करने का मौका आया, मौका हाथ से न जाने दें-नैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाजपा को चलता करने का मौका आया, मौका हाथ से न जाने दें-नैना चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई नीतियों और नई योजनाओं के साथ लड़ेंगे चुनाव : नैना चौटाला
गांव नौच में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक
फोटो संख्या-31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जन नायक जनता पार्टी ने बुधवार को गांव नौच में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विधायक नैना चौटाला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाईचारा बिगाड़ने वाली भाजपा का राज जनता ने साढ़े चार वर्ष तक देख लिया और अब भाजपा को देश व प्रदेश की सत्ता से चलता करने का वक्त आ गया है। इस वक्त को हाथ से न जाने दें। जेजेपी के झंडे के नीचे एकत्रित होकर लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को हराएं और जेजेपी प्रत्याशियों का जीताने के लिए जी-जान से जुट जाएं।
यहां पहुंचने पर नैना चौटाला, शीला भ्याण का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पुराने डंडे-झंडे वाली पार्टी को पीछे छोड़ कर आए हैं और जननायक जनता पार्टी का पंजीकरण हो चुका है। नई नीतियों और नई योजनाओं के साथ हम नए चुनाव चिह्न पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। कुछ ही दिनों में जेजेपी को चुनाव चिन्ह मिल जाएगा। नैना चौटाला ने भारी भीड़ से गदगद कहा कि प्रदेश में जेजेपी की सरकार लाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करें। प्रदेश में जेजेपी की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देंगे, सरकारी नौकरियों के साथ साथ निजी क्षेत्रों में बेरोजगारों के नौकरियों के अवसर बढ़ाएंगे। इसके लिए निजी कंपनियों में हरियाणा के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित होंगे। पार्टी नेता बलराज नौच ने भी विचार रखे। अंत में अशोक बंसल ने इस आयोजन में भाग लेने पर सभी का आभार जताया। इस अवसर पर गांव में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक बंसल ने किया। महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयभगवान उर्फ डीडी शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक बंसल, राजेंद्र लितानी, जिला प्रधान अंजू जागलान, रणदीप कौल, बलराज नौच, रोशन ढांडा, चंद्रभान, एडवोकेट हरदीप पाड़ला, कमलेश भलबेड़ा, कमलेश ढांडा, सुनीता खटकड़, शीला चहल, रामभज अलेवा, रीना खेड़ी, सुनीता कोटड़ा, नीना बंसल, अनिता नौच सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।