फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पानी की सुबह तीन बजे सप्लाई होने में विभाग की कार्यप्रणाली बनी विलेन

पानी की सुबह तीन बजे सप्लाई होने में विभाग की कार्यप्रणाली बनी विलेन

Sun, 10 Mar 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पानी की सुबह तीन बजे सप्लाई होने में विभाग की कार्यप्रणाली बनी विलेन
ऊंचाई वाले इलाके में नहीं चढ़ता पानी, लोगों को रात भर जागकर करना पड़ता है पानी का इंतजार
विज्ञापन

एक समय मिलता है पानी वह भी सुबह के तीन बजे
डीसी के आदेश पर तीन दिन बदला गया पानी का समय, फिर से वही 3 बजे किया
पानी की सुबह तीन बजे सप्लाई होने में विभाग की कार्यप्रणाली बनी विलेन

फोटो नंबर-02 से 04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी के आदेशों के बावजूद भी वार्ड नंबर 27 में स्थित पांच से अधिक कालोनियों में सुबह तीन बजे होने वाली पानी की सप्लाई की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। तीन दिन के लिए विभाग ने सुबह आठ बजे के बाद पानी दिया। लेकिन यह समस्या अभी भी ज्यों की त्यों है। लोगों को पानी के लिए देर रात्रि ढाई बजे उठना पड़ता है।
पानी की सुबह तीन बजे सप्लाई होने में विभाग की कार्यप्रणाली बनी विलेन : विभाग की ओर से सुबह तीन बजे पानी की सप्लाई किया जाना विभाग की कार्यप्रणाली लोगों के लिए विलेन बनी है। यदि विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करके पानी की सप्लाई का समय को लेकर कालोनियों के अनुसार समय सारणी बनाएं तो इस समस्या से लोगों निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

इन कालोनियों में है समस्या : विभाग की ओर से शहर के मेन बाजार के समीप स्थित लखनऊ मोहल्ला, मोहल्ला बागड़िया, रंगमहल मोहल्ला व सर्राफा बाजार व इसके आस पास स्थित कालोनियों में पानी का समय रात को 3 से 5 बजे तक किया गया है। जिससे यहां के लोग पानी भरने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी वासी पूर्व पार्षद अनिल शर्मा उर्फ गोगी, राजीव, अरुण, वरुण, विजयपाल, सुनीता शर्मा, रेनू, शालू, पूजा, वरदान, पुनीत, नरेश, कमल शर्मा ने बताया कि लखनऊ मोहल्ला, मोहल्ला बागड़िया, रंगमहल मोहल्ला व सर्राफा बाजार में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की सप्लाई केवल एक समय की गई है। एक समय दी जाने वाली पानी की सप्लाई का समय भी रात के तीन बजे किया गया है। जिससे यहां पर लोगों द्वारा पानी नहीं भरा जाता है। इससे अधिकतर घरों में पानी की किल्लत हो जाती है।
ऊंचाई वाले इलाके में नहीं चढ़ता पानी : विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर बाबू राम ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाके में पानी नहीं चढ़ पाता है। जिस कारण इस कॉलोनियों में सुबह 3 बजे पानी की सप्लाई का समय किया गया।

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार से सीधी बातचीत :
प्रश्न : मेन बाजार की पांच से अधिक कॉलोनियों में पानी की सप्लाई के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका कारण क्या है ?
उत्तर : विभाग की ओर से लोगों की समस्या को देखते हुए अधिकतर ऊपरी इलाकों में सुबह तीन की बजाय चार बजे सप्लाई का समय किया गया है।
प्रश्न : सुबह चार बजे सप्लाई का समय की बात को कॉलोनी के लोग नकार रहे हैं, यदि सप्लाई का समय चार बजे किया गया है, तो ऐसी समस्या क्यों है? इसका समाधान क्या करेंगे?
उत्तर : विभाग की ओर से ऊपरी इलाकों में पानी के सप्लाई के समय के मुताबिक विभाग की ओर से तीन जोन बांटे गए है। लखनऊ मोहल्ला, मोहल्ला बागड़िया व रंगमहल मोहल्ला अधिक ऊपरी क्षेत्र में स्थित हैं। जिस कारण यहां पर सप्लाई सबसे पहले दी जाती है। दो दिनों तक पानी का समय सुबह 7.30 बजे किया था। लेकिन इसी कॉलोनी के लोगों की ओर से पानी सप्लाई न होने की शिकायतें आई। जिसके बाद दोबारा यही समय किया गया।
प्रश्न : डीसी ने सुबह दो से तीन बजे पानी की सप्लाई देने पर विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने समय में बदलाव के आदेश दिए थे। उसके बावजूद डीसी के आदेशों की अवहेलना विभाग द्वारा की जा रही है।
उत्तर : डीसी ने सुबह दो बजे पानी की सप्लाई के समय को ठीक करने के निर्देश दिए थे। अब विभाग ने पानी की सप्लाई के समय में सुधार किया है। जिसमें दो की बजाय 3 बजे ट्यूबवेल चलाए जाते हैं। पाइप लाइन में पानी पहुंचने में भी समय लगता है। जिस कारण ऊपरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई एक घंटे के बाद होती है।

प्रश्न : एक महीने के बाद गर्मी अधिक हो जाएगी। उस समय पानी की डिमांड बढ़ेगी। अगर यही समय रहा तो कैसे समाधान होगा।
उत्तर : जिस समय आपके द्वारा समस्या उठाई गई थी। उसके बाद से चंदाना गेट के क्षेत्र में ट्यूबवेल की स्वीकृति के लिए विभाग को पत्र भेजा गया था। विभाग ने गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्यूबवेल लगाने की स्वीकृति दी है। अब एक महीने के भीतर चंदाना गेट के क्षेत्र में ट्यूबवेल स्थापित कर लिया जाएगा। जिससे मेन बाजार की कॉलोनियों में पानी की सप्लाई जोड़ी जाएगी। जिससे समय में भी बदलाव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed