{"_id":"5c606bfbbdec22739100742c","slug":"31549822971-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं अपनी मेहनत की मजदूरी मांग रहा हूं-मितल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं अपनी मेहनत की मजदूरी मांग रहा हूं-मितल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैं अपनी मेहनत की मजदूरी मांग रहा हूं-मित्तल
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से हाईकमान से की है मांग
लोकसभा चुनाव में टिकट दें, जीतकर दिखाएंगे
फोटो संख्या-36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक और सुधार प्रोजेक्ट के निदेशक रॉकी मित्तल ने कहा कि वे अपनी मेहनत की मजदूरी मांग रहे हैं। उन्होंने साढ़े चार साल तक जो भी सरकार ने जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाया है। अब वे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए हाईकमान को अपना मांग पत्र सौंप दिया है।
मित्तल ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से प्रदेश में भ्रष्टाचार, नशाखोरी व छेड़छाड़ जैसी बुराइयों पर प्रहार किया है। जिसके परिणाम भी सामने आए हैं। सरकार ने एक और सुधार प्रोजेक्ट की जो जिम्मेदारी दी है, उसके तहत महिलाओं, किसानों व युवा वर्ग तक सरकार की नीतियां पहुंचाईं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने समस्याएं रखकर उनका समाधान करवाया है। अपने काम के तहत 15 मुद्दों पर उन्होंने मेहनत की। जिसमें गो माता, मजदूरों की समस्याओं, जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। साथ ही कैथल ही नहीं कुरुक्षेत्र में भी वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं उठाते रहे हैं। कैथल से आज तक कोई भी स्थानीय नेता सांसद नहीं बना है। इसी कारण उनका प्रयास रहेगा कि इस बार संसद सदस्य कैथल से हो। इसके लिए पार्टी हाईकमान से टिकट की मांग की है। टिकट मिलने पर वे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र वे जीत कर दिखाएंगे और इस इलाके का पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में विकास करवाएंगे। कोयल कांप्लेक्स में मीडिया से बातचीत में मित्तल ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में अग्रवाल समाज की एक लाख से ज्यादा वोट हैं। पार्टी किसी बाहरी या दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को टिकट देगी तो कार्यकर्ता का मनोबल कम होगा। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश के सच्चे भक्त हैं। अब तक कई गाने पीएम व सीएम के लिए लिख चुके हैं, जो काफी हिट हुए हैं। उन्हें पद का कोई लालच नहीं है, अब भी जिस पद पर हैं, और यहां से जो पैसे मिलते हैं वे निकाले जा रहे गानों पर ही खर्च कर रहे हैं।