फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अधिकारियों ने मौके पर किया है मौके का निरीक्षण, लेकिन अभी नहीं मिली कार्य करने की मंजूरी

अधिकारियों ने मौके पर किया है मौके का निरीक्षण, लेकिन अभी नहीं मिली कार्य करने की मंजूरी

Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने मौके पर किया है मौके का निरीक्षण, लेकिन अभी नहीं मिली कार्य करने की मंजूरी
अधिकारियों ने मौके पर किया है मौके का निरीक्षण, लेकिन अभी नहीं मिली कार्य करने की मंजूरी
विज्ञापन

वार्ड 12 में तीन महीने से सीवरेज व्यवस्था ठप, विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। वार्ड 12 में सीवरेज व्यवस्था को ठप्प हुए करीब 3 माह का समय होने का आ गया। लेकिन अभी तक भी इसे दुरुस्त नहीं किया गया। इस वार्ड में बिछाई सीवरेज के माध्यम से ही अधिकतर क्षेत्र के पानी की निकासी होती है। नगर का पानी निकास करने में किसी भी प्रकार की बाधा न आए इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है जिसके चलते एक मेनहोल से दूसरे मेनहोल तक पानी निकास करने के लिए अतिरिक्त तौर पर पाइप लाइन बिछाई हुई है। करीब 3 माह का समय बीत जाने के पश्चात भी सीवरेज पाइप लाइन न बिछा इसी व्यवस्था को चालू रखे जाने पर अब वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति रोष पनपने लगा है। वार्ड निवासी नीरज शर्मा, आजाद ङ्क्षसह, राजकुमार, मा.प्रेम चंद, अर्जुन ङ्क्षसह, जिले ङ्क्षसह, कुलदीप ङ्क्षसह, श्योङ्क्षसह, बाबू राम, मंजीत, बलदेव ङ्क्षसह आदि का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कछुआ चाल से कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के शुरू होने में दिनों का नहीं बल्कि महीनों का बीतना साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस सीवरेज लीकेज स्थल को खुदाई से पाइप लाइन बिछाने के अयोग्य करार हुआ है तथा लोगों द्वारा भी खुदाई द्वारा पाइप न बिछाने देने का ऐलान किया है। लोगों के रोष को ध्यान में रखते जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस स्थल अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अब जबकि सर्दी का मौसम आ चुका है तथा इस मौसम में धुंध के साथ बरसात का भी होना होता है। जब पानी वाली धुंध होगी या फिर बरसात होगी तो उस समय इस वार्ड के आवासीय क्षेत्र के लोगों को आवागमन करना भारी परेशानी का कारण बन जाएगा। वार्ड के लोगों का कहना है कि जब मौके का निरीक्षण अधीक्षक अभियंता व कार्र्यकारी अभियंता कर चुके है तथा अधिकारी सारी स्थिति से पूरी तरह वाकिफ पर फिर ऐसे में लोगों को इस कार्य के लिए उच्चाधिकारियों के पास चक्कर लगाना कहां तक उचित है।

ट्रंचलैस विधि से बिछाई जाएगी पाइप लाइन: रेढू
उपमंडल अभियंता बलराज ङ्क्षसह रेढू ने बताया कि वार्ड 12 में जिस स्थान पर लीकेज के चलते सीवरेज पाइप लाइन दरक गई है वहां आवासीय क्षेत्र होने के कारण ज्यादा गहरी खुदाई कर पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकती। इस क्षेत्र में करीब 700 फुट में ट्रंचलैस पाइप लाइन बिछाई जानी है। इस पाइप लाइन को बिछाने के लिए पूरा एस्टीमेट बना विभागीय उच्चाधिकारियों की सेवा में प्रेषित किया गया था जिसमें कुछ कमी बताई गई थी उसे भी दूर कर दिया गया है। अब जैसे ही वहां से स्वीकृति मिलेगी उसके पश्चात ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed