{"_id":"5c1fd8bdbdec2256f74c45df","slug":"31545590973-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में जनता भाजपा को वोट की चोट से बाहर का रास्ता दिखाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में जनता भाजपा को वोट की चोट से बाहर का रास्ता दिखाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में जनता भाजपा को वोट की चोट से बाहर का रास्ता दिखाएगी
फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि समाज द्वारा जनसभा आयोजित की गई। जिसमें सुदीप सुरेजवाला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे सुदीप सुरेजवाला को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। मंच संचालन बीरभान जाखौली ने किया। सुदीप सुरेजवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों के हकों के लिए काम किया है आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता पाने के लिए अनेक लुभावने वायदे किए थे लेकिन उनमें से कोई भी वायदा पूरा नही कर सकी। जिससे आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को वोट की चोट से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस दौरान किरणपाल वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज हमेशा कांग्रेस पार्टी की पहचान है और आगे भी रहेगी। इस दौरान समाज के लोगों ने सुंदीप सुरेजवाला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन नगर परिषद कैथल सुरेंद्र रांझा एडवोकेट, नफे सिंह चौहान, जोगेंद्र, संजीव कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान विक्की, किरणपाल, श्याम लाल, राजबीर नरवल, बलबीर मंडवाल, रामभज सिणद, नरेश, सोमपाल, सूबे सिंह, सुमित, राकेश सहित अन्य मौजूद थे।