{"_id":"5bce1adfbdec220a7e0f7681","slug":"31540233951-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज, आज हो सकती हैं तारीख की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज, आज हो सकती हैं तारीख की घोषणा
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज, आज हो सकती हैं तारीख की घोषणा
संख्या बल में विधायक गुट का पलड़ा भारी, पर दावेदारों की ज्यादा संख्या
खड़ी कर सकती है मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। पिछले दो साल से खाली पड़ी नगर पालिका चीका के वाइस चेयरमैन की कुर्सी जल्दी ही भर सकती है। पिछले दिनों चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा विरोधी कुछ पार्षद डीसी कैथल को एक पत्र देकर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय करने की मांग करके आए थे। डीसी को दिया उक्त पत्र फारवर्ड होकर एसडीएम गुहला के पास पहुंच चुका है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि एसडीएम संजय कुमार आज कल में पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव का नोटिस जारी कर सकते हैं। यह खबर फैलते ही वाइस चेयरमैनी के लिए इच्छुक पार्षदों ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। संख्या बल के हिसाब से बहरहाल विधायक समर्थक गुट का पलड़ा भारी लगता है। मगर इस गुट में दावेदारों की भरमार होने के कारण आसान सा लगने वाला गणित बिगड़ भी सकता है।
फूंक फूंक कर रख रहे कदम : अमनदीप शर्मा के हाथों दो बार चेयरमैनी की लड़ाई में मात खा चुका विधायक समर्थक पार्षदों का गुट इस बार फूंक फूंककर कदम रख रहा है। शहर में चार पार्षदों द्वारा वक्त बेवक्त खुद को वाइस चेयरमैनी का दावेदार बताए जाने की खूब चर्चा है। लेकिन इस मौके पर हर कोई अपनी दावेदारी खुलेआम जताने से बच रहा है। पार्षद बनने के फौरन बाद से ही वाइस चेयरमैनी के लिए प्रयास करते आ रहे वार्ड एक के पार्षद राजेश सीड़ा ने सोमवार को फोन पर गोल मोल शब्दों में अपनी दावेदारी तो स्वीकारी पर साथ ही यह भी कहते रहे कि जिस दिन चुनाव होगा, उम्मीदवार का फैसला उसी दिन लिया जाएगा।
रणजीत औलख पर हो सकती है सहमति : हालांकि दोनों पक्षों की ओर से वार्ड 14 की पार्षद एवं चेयरपर्सन पद की दावेदार रही रणजीत कौर औलख के नाम पर आम सहमति की बात चल रही है। लेकिन रणजीत कौर औलख के पति निर्भय सिंह औलख ने दावेदारी की इन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार नहीं है। विधायक कुलवंत बाजीगर जिसका भी नाम तय करेंगे, वे उसी उम्मीदवार को वोट डाल देंगे।
विज्ञापन
जिंदल-गोयल की खींचतान भी है परेशानी : वार्ड 8 के पार्षद शीश पाल जिंदल व वार्ड 16 की पार्षद शिवाली गोयल के ससुर तथा पूर्व चेयरमैन तरसेम गोयल के बीच चलती आ रही जगजाहिर खींचतान भी विधायक गुट के लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है। शीश पाल जिंदल व तरसेम गोयल वार्ड 8 के नगर पार्षद चुनाव में आमने सामने थे। शीश पाल चुनाव जीत गए और तरसेम गोयल हार गए मगर वार्ड 16 से उनकी पुत्रवधू चुनाव जीत गई। तरसेम गोयल से विरोध के चलते शीश पाल जिंदल ने अनेक मौकों पर शिवाली गोयल को पालिका अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाए जाने का खुलेआम विरोध किया था। अब अगर विधायक गुट शीश पाल जिंदल को अपना उम्मीदवार बनाता है तो गोयल एलानिया विरोध करेंगे और अगर शिवाली गोयल वाइस चेयरमैन की उम्मीदवार हुई तो शीश पाल जिंदल अपने घोषित एजेंडे के अनुसार विरोध में पर्चा भरेंगे ही भरेंगे।