फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा को चुनाव से पहले आई कार्यकर्ताओं की याद

भाजपा को चुनाव से पहले आई कार्यकर्ताओं की याद

Sat, 14 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को चुनाव से पहले आई कार्यकर्ताओं की याद
27 व 28
विज्ञापन


भाजपा को चुनाव से पहले आई कार्यकर्ताओं की याद
पहली बार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों को आमने-सामने बैठाकर सुनीं समस्याएं
नसीब सैनी
कैथल। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की रिपोर्टों के बाद चुनाव से पहले पार्टी शायद डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। यही कारण है कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पहली बार स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों और भाजपा के संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही स्पष्ट आदेश जारी कर दिए कि अधिकारी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करवाएं। विज ने यह भी कह दिया कि कुछ अधिकारी ऐसे हैं, उनके दिमाग से अभी भी कांग्रेस सरकार नहीं निकली है। वे यह समझ लें कि 4 साल से भाजपा का राज है। यह राज आगे भी रहने वाला है। इसीलिए अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दें और जनता की समस्याओं का समाधान करें। 95 प्रतिशत मामले जिलास्तर पर ही निपटने लायक होते हैं।
बैठक में कार्यकर्ताओं को भी स्पष्ट कहा कि वे जायज कामों के लिए अधिकारियों के पास जाएं। तालमेल बनाते हुए जनता के काम करवाएं। बार-बार जाएं और उनकी चाय पीएं। जायज काम भी करेंगे। यदि काम न करें तो मुझे उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दें। अधिकारी भी नियमानुसार कार्यकर्ताओं की जरूर सुनवाई करें। विज ने कहा कि ऐसी बैठकें वे अगली बार भी लेंगे। जिस भी अधिकारी ने लापरवाही बरती, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद विज ने एक-एक कार्यकर्ता के पास माइक पहुंचाते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। इस पर कई कार्यकर्ताओं ने अधूरी पड़ी सड़कों, नशीले पदार्थों की बिक्री होने, पानी की निकासी, सेक्टरों में आवारागर्दी जैसी समस्याएं रखीं। विज ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगें और इन समस्याओं के समाधान के आदेश जारी किए। एक तरह से यह भाजपा की चुनावी तैयारी है। अब देखना है कि पार्टी की इस नीति का लाभ कितना मिल पाता है और कार्यकर्ता इस नीति के तहत कितने काम करवा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने मंत्री अनिल विज द्वारा इस तरह बैठक लेने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जो मान-सम्मान दिया है, उससे भाजपा का हर कार्यकर्ता खुश है।

--
अधिकारीगण केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का समय पर पूरा लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित करें। शासन व प्रशासन तालमेल से कार्य करेगा तो विकास कार्यों का पहिया भी तेजी से घूमने लगेगा।
-अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed