फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरों ने भैंसे, बाइक व मोबाइल चुराए

चोरों ने भैंसे, बाइक व मोबाइल चुराए

Mon, 09 Jul 2018 06:24 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने भैंसे, बाइक व मोबाइल चुराए
चोरों ने भैंसे, बाइक व मोबाइल चुराए
विज्ञापन

एक साथ कई जगह लगाई सेंध
दो स्कूटी भी चुराई, स्कूटी में रखे थे 50 हजार रुपये
कैथल। चोरों ने अलग-अलग जगहों पर सेंध लगाते हुए भैंस, बाइक व मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव जडौला निवासी ओमपति ने बताया कि चोर गांव से पांच जुलाई को उसकी स्कूटी चोरी कर ले गए। साथ ही घर में रखे 40 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। वहीं गांव खरक पांडवा निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई को चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। इसी प्रकार से डिफेंस कालोनी निवासी सिमरनजीत ने बताया कि पांच जुलाई को चोर डिफेंस कालोनी से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। जबकि तितरम गांव निवासी रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि चोर सेक्टर 19 से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
डेयरी में सेंध लगाकर चोरी की भैंसें: चोरों ने मायापुरी कालोनी में सेंध लगाकर एक डेयरी से भैंस चोरी कर ली। मायापुरी कालोनी निवासी जयबीर सिंह ने आरोप लगाया कि घर के नजदीक ही भैंसों की डेयरी है। छह-सात जुलाई की रात को चोर 3 भैंस चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये थी। जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं सीवन निवासी मंदीप ने बताया कि गत एक जुलाई को वह गुरुद्वारा में गया था। इस दौरान चोर उसका मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
डिक्की मेें रखे 50 हजार सहित स्कूटी चोरी: चोर अशोक सिनेमा रोड पर खड़ी एक स्कूटी को चोरी कर ले गए। जिसमें 50 हजार रुपये भी रखे थे। पुलिस को दी शिकायत में चंदाना गेट निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसने अशोक सिनेमा रोड पर किसी काम से आने के दौरान स्कूटी खड़ी की थी। चोर स्कूटी चोरी कर ले गए। स्कूटी की डिक्की में 50 हजार रुपये की राशि भी रखी थी। उसका करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed