फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो घंटें की बारिश में लबालब हुई शहर की सडक़े, प्रशासन की पानी निकासी की खुली पोल,

दो घंटें की बारिश में लबालब हुई शहर की सडक़े, प्रशासन की पानी निकासी की खुली पोल,

Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
दो घंटें की बारिश में लबालब हुई शहर की सडक़े, प्रशासन की पानी निकासी की खुली पोल,
दो घंटे की बारिश में लबालब हुई शहर की सडक़े, प्रशासन की पानी निकासी की खुली पोल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार दोपहर को मौसम में हुए बदलाव के साथ अचानक तेज बारिश शुरु हुई। जो दो घंटे तक लगातार जारी रही। बारिश के कारण पूरा शहर पानी से लबालब हो गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अपेक्षित बाशि होने के कारण किसानों के चेहरे खिल उठे। यह बारिश किसानों के लिए तो राहत बनी, वहीं शहर की सडक़ो पर जलभराव की स्थिति होने के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी को झेलना पड़ा। नालों की सफाई न होने के कारण भी लोगों को कई कइनिाईयों का सामना करना पड़ा।
किसान रामफल व गुलाब सिंह ने कहा कि अगस्त में सावन का महीना खत्म हो गया है। लेकिन पिछले दो दिनो से मौसम में काफी उमस थी। जिससे गर्मी पर अपने चर्म पर थी। लेकिन बुधवार दोपहर को हुई बारिश से उमस भी कम हुई और गर्मी भी।
विज्ञापन

डा रमेश वर्मा ने कहा कि इस समय हुई बारिश से किसानों की चाहे धान की फसल हो या सब्जी की दोनों को ही इसका काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद धान में होने वाली कई बीमारियों का खात्मा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जलभराव से यहां हुई परेशानी:-
दो घंटे की बारिश में ही शहर की सभी सडक़े पानी से लबालग हो गई। अंबाला रोड, पिहोवा चौक, करनाल रोड, ढांड रोड, पुराना बस स्टैंड, जीद रोड ओवरब्रिज के नीचे व रेलवे अंडब्रिज, पुराना अस्पताल रोड, सुभाष नगर, अर्जुन नगर, माता गेट वाला एरिया, सिक्का मार्केट, हुडा सेक्टर 19 व 20 सहित शहर की अन्य कॉलोनियां पानी से लबालब रही।

कलायत की सडक़े भी हुई लबालब:-
कलायत। छमाछम हुई बरसात के चलते बुधवार को मौसम खुशगवार हुआ। कई दिनों बाद बारिश दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई जो शाम तक चलती ही रही। अपेक्षित बरसात के देख कर किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान रामफल, गुलाब सिंह, सतीश राणा, जिंदर, मनवीर नंबरदार आदी का कहना था कि धान की फसल में बरसात की बहुत आवश्यकता थी। धान की फसल इस समय फुटाव पर है जो बरसात के साथ ही खिल उठेगी। किसानों का कहना था कि आसमान से बरसी पानी की बूंदे फसल में रामबाण का कार्य करेंगी। उधर भारी बरसात के कारण नगर में पानी पानी हो गया। पूरा नगर झील में तबदील हो गया। लोगों के घरों व दुकानों में पानी के भराव होने के कारण भारी नुकसान हो गया। नगर की अधिकांश गलियां जलमग्न हो गई। गलियों में पानी के भराव के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। कपिल मुनि रोड़, वार्ड नंबर 2 व 3 की मेन गली, रेलवे रोड़, गोगा माडी रोड़ पूरी तरह से जल से लबालब हो गया। सीवरेज के पानी के बैक मारने के कारण पानी का भराव लगातार बढ़ता ही गया। बारिश के कारण से बिजली भी बंद होने के कारण एसटीपी भी चल नही रही थी बाद में चारों पंपों के चला देने से लोगों को पानी के जमावड़े से राहत मिली। समाचार लिखे जाने तक नगरपालिका प्रशासन को कोसते हुए लोग अपने घरों व दुकानों से पानी निकालने पर लगे रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed