{"_id":"64306d82f1343f294a0f25a4","slug":"313-challans-cut-for-violating-traffic-rules-kaithal-news-c-18-1-84706-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर काटे 313 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर काटे 313 चालान
Sat, 08 Apr 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर की सड़कों पर जाम से मुक्ति के लिए पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 313 वाहन चालकों के चालान काटे। ये गलत दिशा में या गलत लेन में वाहन चला रहे थे।
पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे हरियाणा के आदेशानुसार एसपी अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व यातायात हादसों से बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने लाइन चेंज के 120 तथा गलत साइड के 193 के वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी ने निर्देश जारी किए थे।
सुरक्षा व चौकसी के लिए चलाया पैदल गश्त डोमिनेशन
लोगों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को शहर में पैदल गश्त की। एसपी अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम पैदल गश्त की गई। जिले के सभी थाना-चौकियों से पुलिस कर्मचारी सड़कों पर निकले। इस मौके पर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है।
विज्ञापन
राजौंद में भी लोगों को किया जागरूक
राजौद नगर में पुलिस ने पैदल गश्त करके आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सड़क पर खड़े अवैध वाहनों रेहड़ियों को पीछे हटवाया। अतिक्रमण पर सख्त निर्देश थाना प्रभारी बीरभान ने दिए। उन्होंने चालकों से कहा कि उनकी जिंदगी अनमोल है। इसलिए किसी भी अनचाहे हादसे से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करें।