{"_id":"6929f22200abe9390301e3e4","slug":"312-lakh-rupees-assistance-to-the-farmers-and-laborers-who-were-victims-of-the-accident-kaithal-news-c-18-1-knl1004-790335-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसे के शिकार किसानों-मजदूरों को 3.12 लाख रुपये की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसे के शिकार किसानों-मजदूरों को 3.12 लाख रुपये की सहायता
Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश शर्मा ने सोमवार को कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए लाभार्थियों को मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन
सुरक्षा योजना के तहत कुल 3,12,500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।
इस अवसर पर संतो देवी फर्श्मजरा को 75,000 रुपये, संतो निवासी कुलतारण को 37,500 रुपये, वकील निवासी दुन्धेहरी को 37,500 रुपये, नरेंद्र कुमार निवासी कालू की गामड़ी को 1,25,000 रुपये और अभिमन्यु निवासी खानपुर को 37,500 रुपये की राशि प्रदान की गई।
सतीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने कृषि कार्यों में लगे किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए यह योजना शुरू की है, जिसके तहत दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के 60 दिन के भीतर संबंधित आवेदन जमा कराना आवश्यक है ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। मृत्यु के मामलों में पोस्टमॉर्टम और पुलिस रिपोर्ट अनिवार्य है। शर्मा ने कहा कि योजना से संबंधित कोई भी व्यक्ति उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकता है और मार्केट कमेटी हर आवेदन पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर यशपाल, सतबीर शर्मा और पवन कुमार भी उपस्थित रहे।