{"_id":"69a1ee9e4b32dbe9a10e6457","slug":"31-students-got-jobs-in-the-job-fair-organized-at-kalayat-iti-kaithal-news-c-245-1-kht1012-145686-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत आईटीआई में आयोजित जॉब मेले में 31 छात्रों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत आईटीआई में आयोजित जॉब मेले में 31 छात्रों को मिली नौकरी
आफर लेटर दिखाते जॉब मेले में चयनित छात्र
- फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
Link Copied
कलायत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलायत में यूनो मिंडारिका कंपनी मानेसर की ओर से प्लेसमेंट के लिए जॉब मेले का सफल आयोजन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि दीपक राठी ने आवेदक छात्रों का साक्षात्कार लिया। जानकारी देते हुए प्लेसमेंट अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि इस जॉब मेले में लगभग 50 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था। साक्षात्कार के बाद 31 आवेदक छात्रों का चयन हुआ। चयनित छात्रों को मौके पर ही ऑफर लैटर दिए गए। उन्होंने बताया की संस्थान प्रधानाचार्य भूपेन्द्र पाल सिंह के द्वारा संस्थान में समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से इस तरह के जॉब मेलों का आयोजन करवाया जाता है, जिसमें कलायत व समस्त हरियाणा प्रदेश के छात्रों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करवाए जाते हैं। प्लेसमेंट अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जॉब मेले में चयनित छात्र/ छात्राओं को कंपनी की ओर से प्लेसमेंट के लिए 17400 मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा इसके अलावा बोनस, ग्रेच्यूटी, ईएसआईसी, पीएफ, खाना और 20 दिन के काम के बाद 1 दिन की छुट्टी दिए जाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।