फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   30% increase in sales of two and four wheelers

Kaithal News: दो और चारपहिया वाहनों की बिक्री में 30% वृद्धि

Wed, 24 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
30% increase in sales of two and four wheelers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जीएसटी की नई दरें लागू होने के दूसरे ही दिन वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहले सामान्य दिनों में 10 से 15 वाहनों की बिक्री होती थी, लेकिन जीएसटी दरों में छूट के बाद मंगलवार को बिक्री में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बाइक और स्कूटी खरीदने आए लोगों में उत्साह देखा गया और करीब 150 दोपहिया वाहन तथा कुछ चारपहिया वाहन बिके।

जीएसटी की नई दरों के तहत 150 सीसी और उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर पर जीएसटी की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है। इसी तरह 1200 सीसी और उससे कम क्षमता वाली पेट्रोल कारों पर भी जीएसटी दर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। इसके अलावा, 1500 सीसी से कम क्षमता वाली डीजल कारों पर भी जीएसटी कम किया गया है।
विज्ञापन


लोगों ने 22 सितंबर के लिए वाहनों की बुकिंग पहले से करवा रखी थी, ताकि छूट का लाभ ले सकें। इस दरों में कटौती के बाद मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई, टोयोटा, किआ-एमजी जैसी कंपनियों ने कारों की कीमतों में कमी की। वहीं हीरो, होंडा, टीवीएस, बजाज, सुजुकी, रॉयल एनफील्ड और यामाहा जैसी बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों ने भी बाइक और स्कूटी की कीमतें कम की हैं। एजेंसियों में भारी भीड़ रही। प्रत्येक एजेंसी से 30 से 60 वाहन बिके। छूट से पहले दिन ही लोगों को लगभग ढाई करोड़ रुपये के जीएसटी लाभ का फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी की दरों में कमी आने से दोपहिया व चौपहिया वाहनों की खरीदारी में बढोत्तरी हुई है। लोग वाहनों की अग्रिम बुकिंग करा रहे है तो वहीं रोजाना की बिक्रि में 30 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। सभी कंपनियों के दोपहिया वाहन खूब बिक रहें हैं, वहीं चौपहिया वाहनों के शोरूम में भी खूब चहल- पहल है। मंगलवार को सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने भी शहर के मुख्य शोरूम में जाकर जीएसटी के बाद बताए। - कमल दहिया, बालाजी मोटर्स, सेल्स मैनेजर
व्यापारियों को कारोबार चमकने की आस
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। दुकानों पर सजावट और ग्राहकों की चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य बाजार, सराफा और तलाई क्षेत्र में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी। व्यापारियों को भी कारोबार चमकने की आस दिख रही है।

स्थानीय व्यापारी संदीप, जतिन, अजय राणा, प्रवेश शर्मा और राधिका ने बताया कि जीएसटी की दरों में कटौती की उम्मीद से सामान की कीमतें कम हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों को लाभ और कारोबारियों को बिक्री में बढ़ोतरी होगी। दुकानदारों ने कपड़े, आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, साज-सज्जा और पूजन सामग्री का स्टॉक बढ़ा लिया है।

श्राद्ध पक्ष के दौरान ठप पड़े बाजार अब नवरात्र में पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। मंगलवार को सुबह से ही पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। माता की चुनरी, चोला, शृंगार सामग्री, मूर्तियां, हार, सूखे मेवे का प्रसाद, सिंदूर, नारियल और मालाओं की सबसे अधिक मांग रही।

दुकानदार ईश्वर ने बताया कि इस बार रंग-बिरंगे वस्त्र और आकर्षक चुनरियों की विशेष डिमांड है। 50 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक की बड़ी चुनरियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं, वहीं मोतियों से सजी चुनरियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

शहर के प्रमुख मंदिरों- माता गेट, डोगरा गेट, हनुमान वाटिका, गीता भवन, हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर और बद्रीपुर शिव मंदिर में सजावट और साफ-सफाई का कार्य जारी है। मंदिरों को रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है।

भक्तों में नवरात्र को लेकर गहरा उत्साह है और रोज भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष रमेश ने बताया कि जीएसटी दरों में कमी आने से व्यापार में तेजी और ग्राहकों को सस्ते दाम पर सामान मिलेगा, जिससे त्योहारी सीजन में बाजार और गर्म होंगे।



फल और प्रसाद की खरीद पर असर



त्योहार में फल विक्रेता भी सक्रिय हैं, हालांकि महंगाई ने चिंता बढ़ा दी है। विक्रेता सूरज ने बताया कि सेब की कीमत दो दिन में 100 रुपये किलो से बढ़कर 150 रुपये किलो हो गई है। कीमतें बढ़ने के बावजूद लोग सेब और केले की खरीदारी कर रहे हैं, हालांकि आगे दाम और बढ़ने पर असर पड़ सकता है।




वाहन बाजार में गर्माहट



त्योहारी सीजन में वाहन बाजार भी गर्म है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ी है। ऑटोमोबाइल डीलर विशाल ने बताया कि इस बार स्कूटर और बाइक की बुकिंग में 20 फीसदी तक वृद्धि हुई है, जबकि कारों में नए मॉडलों की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed