{"_id":"67a66803f329313086079942","slug":"30-government-doctors-can-come-by-the-end-of-the-month-kaithal-news-c-18-1-knl1004-576804-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: माह के अंत तक आ सकते हैं 30 सरकारी डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: माह के अंत तक आ सकते हैं 30 सरकारी डॉक्टर
Sat, 08 Feb 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले का स्वास्थ्य विभाग इस समय सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से नए डॉक्टरों की भर्ती की है, लेकिन अभी इन डॉक्टरों की अस्पतालों में नियुक्ति होना बाकी है। इन डॉक्टरों की दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अब इन्हें केवल स्टेशन दिया जाना बाकी है। ऐसे में जिले भी नए डॉक्टर आने हैं और फरवरी के अंत तक जिले के सरकारी अस्पतालों में करीब 30 डॉक्टरों की नियुक्ति हो सकती है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सिविल सर्जन कार्यालय ने भी मुख्यालय में जल्द ही डॉक्टरों की नियुक्ति करने के लिए पत्राचार किया था। वहीं, जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गया आईसीयू का शुभारंभ अभी तक नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि जिले में आने वाले डॉक्टरों में से आठ की नियुक्ति आईसीयू के लिए की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर अस्पतालों में एक से दो डॉक्टर भी मिल सकते हैं।
मरीजों की संख्या अधिक और डॉक्टर है कम ः पिछले लंबे समय से जिले के स्वास्थ्य विभाग में मरीजों की संख्या तो अधिक है, लेकिन इसकी अपेक्षा डॉक्टर बेहद कम है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को या तो बेहतर इलाज नहीं मिल पाता या फिर उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है। बता दें कि इस समय पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में 170 में महज 90 के करीब डॉक्टर की कार्यरत हैं।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए
सरकार की ओर से डॉक्टरों को भर्ती तो कर लिया गया है। इस समय इन डॉक्टरों के दस्तावेज की जांच का काम चल रहा है। इसलिए इन्हें अभी स्टेशन अलॉट किया जाना बाकी है। ऐसे में जिले में फरवरी माह के अंत या मार्च माह के पहले सप्ताह में इन्हें स्टेशन मिल सकते हैं। स्टेशन मिलने के बाद ही जिले भी डॉक्टरों की नियुक्ति हो पाएगी। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।