फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2979 voters will vote in four booths

Kaithal News: चार बूथों में 2979 मतदाता करेंगे वोट

Thu, 11 Jan 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
2979 voters will vote in four booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमरगढ़ बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड अमरगढ़ की प्रबंधक कार्यकारिणी का चुनाव वीरवार को होगा। यह चुनाव चार बूथों पर होगा। यह जानकारी अमरगढ़ पैक्स के प्रबंधक रणधीर सिंह व लिपिक बाबूराम सैनी ने दी।

उन्होंने बताया कि समिति के चुनाव प्रत्येक पांच वर्ष बाद होते हैं। इस बार 2979 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाता अपनी पासबुक दिखाकर कर अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें तीन पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


पोलिंग स्टेशन नंबर एक गांव देवीगढ़ में बनाया गया, जिसमें दो बूथ होंगे। पोलिंग स्टेशन नंबर दो गांव हरसौला में बनाया गया है, जिसमें एक बूथ है। पोलिंग स्टेशन नंबर तीन गांव प्यौदा में बनाया गया है, जिसमें एक बूथ पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक रणधीर सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को समिति कार्यकारिणी के पांच सदस्य जिनमें तीन गैर कृषि एवं दो महिलाएं पहले ही सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें इंदर सिंह, प्रकाश चंद, लखमी चंद, बबीता व सरोज हैं। वीरवार को सात कृषि सदस्यों में से पांच सदस्यों को मतदान से चुना जाना है। अधिकतम मत लेने वाले उम्मीदवारों को ही विजय घोषित किया जाएगा। सात उम्मीदवारों में पाला राम, फते सिंह, बलबीर सिंह, महिपाल, रामचंद्र, हरिकिशन व होक्मी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed