फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   288 lakh rupees approved for Ayushman Arogya Mandirs

Kaithal News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए 288 लाख रुपये स्वीकृत

Thu, 09 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
288 lakh rupees approved for Ayushman Arogya Mandirs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद के एडीसी/सीईओ सुरेश राविश की अध्यक्षता में जिला लेवल कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें सिविल सर्जन कैथल, डॉ. रेनू चावला ने वित्त वर्ष 2025-26 में कैथल शहर के छह अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर में किए जाने वाले खर्चों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये सेंटर मायापुरी कालोनी, ऋषि नगर, राम नगर, प्रताप गेट, राजेंद्र सेठ कालोनी और अर्जुन नगर में स्थित हैं। उन्होंने प्रत्येक सेंटर को 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए 48 लाख रुपये का बजट प्रदान किया गया है, जिससे कुल राशि 288 लाख रुपये हुई।
विज्ञापन

बैठक में सभी संबंधित विभागों के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर एडीसी ने निर्देश दिए कि वित्त वर्ष 2024-25 के खर्चों का विवरण सभी विभागों को उपलब्ध कराया जाए। नगर परिषद ईओ और नगर पालिकाओं के सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित सेंटरों का निरीक्षण करें। इस मौके पर सिविल सर्जन ने आमजन से अपील की कि वे इन अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed