फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   28 thousand applied for BPL list

अट्ठाईस हजार लोगों ने कहा, हमें बीपीएल सूची में शामिल करो

Wed, 02 Jul 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Wed, 02 Jul 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
28 thousand applied for BPL list
कैथल। बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए जिलेभर से 28 हजार 140 ने आवेदन किया है। दरअसल, सरकार ने बीपीएल सूची में वंचित लोगों को शामिल करने के आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


पात्र परिवारों की पहचान के लिए गत 30 जून तक आए आवेदनों पर निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर डीसीकी अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में कैथल व गुहला के एसडीएम, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता तथा जिला कल्याण अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


पांच मदों पर सूचना एकत्र की जाएगा : डीसी

इस संबंध में बुधवार को डीसी सोलंकी ने अपने कैंप कार्यालय में जिले के विभिन्न खंडों में बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए आए आवेदनों की पड़ताल के लिए बैठक ली। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मेें परिवारों से संबंधित पांच मदों पर सूचना नए सिरे से घर-घर जाकर एकत्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मदों में भूमि, मकान, घरेलू उपकरणों की स्थिति, शिक्षा स्तर तथा आजीविका का साधन व रहन-सहन का स्तर शामिल होगा। इस सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीण स्तर पर नंबरदार, ग्राम सचिव, चौकीदार व ग्राम सभा की मदद लेने के साथ-साथ गांव स्तर पर काम करने वाली ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा।

 डीसी ने बताया कि खंड स्तर पर सभी खंडों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पूंडरी खंड के लिए एडीसी, कैथल खंड के लिए एसडीएम कैथल, गुहला खंड के लिए एसडीएम गुहला, कलायत खंड के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, राजौंद खंड के लिए जिला राजस्व अधिकारी तथा सीवन खंड के लिए नगराधीश कैथल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कहां-कहां से कितने आवेदन
राजौंद खंड में बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए 2222 आवेदन, सीवन में 4787, कलायत में 7052, गुहला 2100, कैथल 5529 तथा पूंडरी में छह हजार 450 आवेदन आए हैं। जांच कमेटियां पड़ताल के बाद रिपोर्ट जिला स्तरीय कमेटी के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। इस प्रक्रिया के दौरान फार्म में मुखिया का नाम पहले से ही दर्ज है। इसके अतिरिक्त परिवारों के बारे में दिए गए कॉलमों में विस्तृत जानकारी देनी होगी।


इस फार्म में परिवार के पास मकान पक्का या कच्चा, उसका क्षेत्र, उपकरणों की स्थिति, परिवार के पास रंगीन टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन के बारे में ब्योरा देना होगा। प्रत्येक कॉलम में दिए गए विवरण के अंक निर्धारित किए गए हैं। बैठक में एडीसी अरविंद मल्हान, कैथल के एसडीएम नरहरि सिंह बांगड़, गुहला के एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम पूजा भारती, जिला राजस्व अधिकारी सुभाष महत्ता, खंड विकास पंचायत अधिकारी प्रीत पाल, नवनीत, सतिंद्र सिवाच और सर्वे से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed