फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   28 complaints received, seven resolved on the spot

Kaithal News: आईं 28 शिकायतें, सात का मौके पर समाधान

Wed, 31 Jul 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 31 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
28 complaints received, seven resolved on the spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में मंगलवार को डीसी प्रशांत पंवार ने जिला स्तर पर समाधान शिविर लगा आमजन की समस्याओं को सुना। इस मौके पर शिविर में 28 शिकायतें आई, जिसमें सात का मौके पर ही निपटारा किया गया। डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि सुबह नौ से 11 बजे तक लघु सचिवालय शिविर में लगाए जा रहे समाधान शिविर में प्रतिदिन लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया जा रहा है।

शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, स्वास्थ्य, प्रॉपर्टी आईडी, राजस्व, समाज कल्याण, शिक्षा के अलावा अन्य शिकायतें प्राप्त होती है, जिसके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाते हैं। डीसी ने कहा कि शिविरों में पहुंच रहे लोगों की समस्याओं समाधान में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यह समाधान शिविर मुख्यालय स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहां पर संबंधित एसडीएम लोगों की समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वे इन समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। इस मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक उपासना, नगर आयुक्त सुशील कुमार के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी कार्रवाई की।
विज्ञापन

कलायत में एसडीएम ने निपटाईं 17 शिकायतें
इसी प्रकार कलायत में एसडीएम सत्यवान सिंह मान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 33 शिकायतों से 17 का मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले आमजन को शिकायतों को गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। यदि किसी को कोई परेशानी आती है तो तुरंत समस्या को मेरे संज्ञान में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed