{"_id":"6a5fb5d0178a26295d0d38a7","slug":"265-students-enrolled-at-the-government-iti-following-the-first-merit-list-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152619-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय आईटीआई में पहली मेधा सूची के बाद 265 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय आईटीआई में पहली मेधा सूची के बाद 265 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी। आईटीआई
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में प्रथम मेधा सूची जारी होने के बाद पहली काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई। काउंसलिंग के दौरान विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी ट्रेडों में 265 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। संस्थान प्रशासन ने दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए अलग-अलग काउंटर बनाकर व्यवस्था की थी जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई को प्रथम सीट आवंटन सूची जारी की गई थी। इसके बाद 17 से 21 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग की प्रक्रिया चली। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापित हो चुके हैं, वे 22 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक फीस जमा नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों की सीट रिक्त मान ली जाएगी। इन सीटों को अगले चरण के सीट आवंटन में शामिल किया जाएगा जिससे अन्य अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके।
पसंद की ट्रेड नहीं मिलने पर दाखिला नहीं लिया
पहले चरण में सीट मिलने के बावजूद कई अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं लिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार अधिकतर विद्यार्थियों को उनकी पसंद का ट्रेड नहीं मिलने के कारण उन्होंने अगले चरण का इंतजार करने का निर्णय लिया है। ऐसे में कई सीटें अभी भी रिक्त हैं, जिन्हें आगामी काउंसलिंग में भरा जाएगा।
विज्ञापन
जिन सीटों पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं लिया या निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करवाई, उन्हें रिक्त माना जाएगा। विभाग 23 जुलाई को रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा। इसके बाद अगले चरण की काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे शेष अभ्यर्थियों को भी दाखिले का अवसर मिलेगा।
- सतीश सैनी, वर्ग अनुदेशक एवं दाखिला इंचार्ज, राजकीय आईटीआई, कैथल।