फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2600 players will compete in three grounds

Kaithal News: तीन मैदानों में मुकाबले, भिड़ेंगे 2600 खिलाड़ी

Thu, 14 Sep 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
2600 players will compete in three grounds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। तीन दिवसीय 56वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं 15 सितंबर से शुरू हो रही हैं। जिले के सर छोटूराम स्टेडियम, सूरजमल जाट खेल मैदान और आरकेएसडी खेल मैदान में विभिन्न मुकाबले होंगे। इनमें करीब 2600 खिलाड़ी हिस्सा लेकर दमखम दिखाएंगे। कैथल में हैंडबॉल, जूडो व खो-खो की प्रतियोगिताएं 17 सितंबर तक चलेंगी। 14, 17 व 19 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगी।

एईओ रमेश चहल ने बताया कि हैंडबॉल में 1056 लड़कियां, खो-खो में 792 लड़के व जूडो में 550 लड़कियां हिस्सा लेगी। तीनों मुकाबले सर छोटूराम स्टेडियम में हैंडबॉल, सूरजमल जाट खेल मैदान में खो-खो व आरकेएसडी खेल मैदान में जूडो के मुकाबले होंगे। राज्य स्तरीय मुकाबलों में लगभग 200 प्रशिक्षक व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के लगभग 20 स्कूलों में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की है। जिसमें लड़कियों के लिए अलग से ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


15 सितंबर को सुबह 9 बजे सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में सभी खिलाड़ी मार्च पास्ट के लिए एकत्रित होंगे। दस बजे बजकर पांच मिनट पर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। साढ़े दस बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होगी। 11 बजे सभी खिलाड़ी शपथ लेंगे। उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आरंभ की जाएंगी। वहीं खेल आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने टीम सहित विभिन्न खेल मैदानों का किया दौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एईओ रमेश चहल ने बताया कि 56वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए महाराजा सुरजमल जाट खेल मैदान को तैयार किया गया। मैदान को समतल कर पानी का छिडक़ाव व मैदान में सफेद पट्टियां लगाई है ताकि किसी भी खिलाड़ी को कोई समस्या न आए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने टीम सहित खेल मैदानों का दौरा किया। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि 56 वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हमें उम्मीद है की सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करेंगे। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद वर्मा, एईईओ महताब, मुख्याध्यापक विजय कुमार, संदीप कुमार, चरण सिंह व रविंद्र भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed