फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   257 players selected for state level sports Mahakumbh

Kaithal News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए 257 खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
257 players selected for state level sports Mahakumbh
कैथल। खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए चार दिवसीय जिला स्तरीय ट्रायल शनिवार को दूसरे दिन भी लिए गए। इस दौरान खेल विभाग की ओर से तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, जिम्नास्टिक, कबड्डी, तैराकी, वॉलीबाल व हैंडबॉल के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए।
विज्ञापन

सर छोटू राम इंडाेर स्टेडियम में हैंडबॉल, बास्केटबॉल और डीएवी कॉलेज चीका के मैदान में तीरंदाजी व एथलेक्टिस, गांव पबनावा में साइकलिंग, पूंडरी के इंडाेर-आउटडोर स्टेडियम में फुटबॉल व वालीबॉल, गुरुकुल तक्षशिला रसीना में जिम्नास्टिक, शेरगढ़ के राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी तथा शैमरॉक स्कूल में तैराकी के ट्रायल लिए गए।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार व कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए दूसरे दिन एक हजार दो महिला एवं पुरुष खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंचे थे। इन खेलों में 257 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें 126 पुरुष व 131 महिला खिलाड़ी शामिल थीं। बताया कि चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के आयोजन की जानकारी विभाग पत्र के माध्यम से देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खेलों में इतने खिलाड़ियों का हुआ चयन-
हैंडबॉल में 16 महिला खिलाड़ी, फुटबॉल में 18 महिला व 18 पुरुष खिलाड़ी, तैराकी में 17 महिला व 17 पुरुष खिलाड़ी, जिमनास्टिक में आठ महिला व आठ पुरुष खिलाड़ी, कबड्डी में 12 महिला व 12 पुरुष खिलाड़ी, साइक्लिंग में आठ महिला व आठ पुरुष खिलाड़ी, तीरंदाजी में भी आठ महिला व आठ पुरुष खिलाड़ी, बॉस्केट बॉल में 12 महिला खिलाड़ी, वालीबॉल में 12 महिला व 12 पुरुष खिलाड़ी, एथलेटिक्स में 33 पुरुष व 20 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस ट्रायल में हैंडबॉल कोच राजेश कुमार, प्रशांत राय, पिंकी देवी, गुरमेल कौर, तीरंदाजी कोच सचिन, एथलेटिक्स कोच सतनाम सिंह, बॉस्केट बॉल में शैलेश सिरोही, साइक्लिंग कोच प्रदीप कुमार, फुटबॉल गीता रानी जिम्नास्टिक ऊषा, कबड्डी कोच रोहताश, सुंदर व सुरेंद्र, तैराकी कोच प्रशांत, अजय कुमार, राजकमल ढांडा, कोच कर्मबीर का विशेष सहयोग रहा।



आज इन खेलों में खिलाड़ियों के लिए जाएंगे ट्रायल-
खेल विभाग की ओर से रविवार को क्याकिंग एंड क्योइंग, रॉविंग, शूटिंग, लड़कों की हैंडबॉल, ताइक्वांडों खेल के लिए खेल ट्रायल लिए जाएंगे। यह ट्रायल सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम और आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed