फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 thousand more new happy cards arrived at the depot

Kaithal News: डिपो में 25 हजार और नए हैप्पी कार्ड बनकर आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
25 thousand more new happy cards arrived at the depot
डिपो में 25 हजार और नए हैप्पी कार्ड बनकर आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हैप्पी कार्ड का इंतजार वाले कुछ लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज विभाग मुख्यालय की तरफ से कैथल डिपो में 25 हजार के करीब और नए हैप्पी कार्ड बनकर आ गए हैं। बस स्टैंड पर जाकर लाभार्थी अपना हैप्पी कार्ड ले सकते हैं। विदित रहे कि नए हैप्पी कार्ड आने के बाद संख्या भी एक लाख 27 हजार 244 पर पहुंच गई है। शुरूआत में हैप्पी कार्डों की संख्या 81 हजार थी। उसके बाद बढक़र एक लाख दो हजार पर पहुंच गई थी। रोडवेज विभाग की तरफ से 75 हजार 698 कार्ड वितरित कर दिए हैं जबकि 51 हजार 546 कार्ड जल्द लोगों तक वितरित कर दिए जाएंगे।
रोडवेज विभाग ने कार्ड वितरित करने के लिए अलग- अलग टीमें बनाई हुई है। टीमों में 100 से अधिकारी व कर्मचारी काम कर रहे हैं। कैथल बस स्टैंड पर करीब 10 काउंटरों पर कार्ड वितरित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही गुहला चीका, पूंडरी, राजौंद, कलायत के बस स्टैडों के साथ- साथ बड़े गांव में कार्ड वितरित करने के लिए कर्मचारी पहुंच रहे हैं। रोडवेज विभाग का लक्ष्य है कि हर लाभार्थी तक कार्ड पहुंच व एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के अंतर्गत एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड बनाने की घोषणा की हुई है। इस कार्ड के अंतर्गत लाभार्थी को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा कर सकेगा।

साथ में परिचालक के मांगने पर लाभार्थी को आधार कार्ड दिखाना होगा। एक हैप्पी कार्ड के लिए लाभार्थी को 50 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसके अतिरिक्त कार्ड की लागत 109 रुपये होगी और वार्षिक रख-रखाव के लिए 79 रुपये का शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। कैथल डिपो में 25 हजार और नए हैप्पी कार्ड बनकर आ गए हैं। सभी लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। छुट्टी वाले दिन भी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

कमलजीत सिंह, रोडवेज जीएम, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed