फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 students selected under target achievement incentive scheme

Kaithal News: लक्ष्य प्राप्ति प्रोत्साहन योजना के तहत 25 छात्रों का किया चयन

Tue, 15 Oct 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
25 students selected under target achievement incentive scheme

विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शुरू की गई लक्ष्य प्राप्ति प्रोत्साहन योजना (एलपीपीवाई) एक अनूठी पहल है। जिसे कॉलेज के पूर्व छात्र और शहर के प्रसिद्ध उद्यमी सुशील बंसल की ओर से

समर्थित किया गया है। 2022 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद छात्रों को अपने पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करना है।
विज्ञापन


एलपीपीवाई समिति की संयोजक डॉ. गीता गोयल ने बताया कि एलपीपीवाई 2024 के लाभार्थियों के चयन के लिए 18 सितंबर को एक लिखित परीक्षा आयोजित की थी। आरकेएसडी कॉलेज के सुबह और शाम के सत्र के 287 छात्रों में से 38 को चयनित किया गया। समिति के सदस्यों की ओर से साक्षात्कार के बाद 25 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 11 अक्तूबर को, एलपीपीवाई के संरक्षक और प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने चयनित छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और एक समूह तस्वीर का भी आयोजन किया गया। प्रधान अश्वनी शोरेवाला व प्रबंधन समिति अन्य सदस्यों ने स्टाफ चयनित छात्रों और एलपीपीवाई समिति को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed