फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 problems came up in the solution camp, only 10 could be solved on the spot

Kaithal News: समाधान शिविर में आई 25 समस्याएं, 10 का ही मौके पर हो पाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
25 problems came up in the solution camp, only 10 could be solved on the spot
समाधान शिविर में आई 25 समस्याएं, 10 का ही मौके पर निपटारा
विज्ञापन



कैथल। सरकार की ओर से चलाए गए विशेष कार्यक्रमे के तहत एडीसी सी जया श्रद्धा ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी। इस मौके पर शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, रजिस्ट्री, बिजली तथा पानी आदि से संबंधित 25 समस्याएं आई। इसमें से एडीसी की ओर से 10 की मौके पर समाधान किया गया जबकि अन्य समस्याओं को लंबित रख आगे के शिविर के लिए होल्ड पर रखा गया।
इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा ने कहा कि सभी अधिकारी समाधान शिविर में दो घंटे तक सुनवाई करें और उनका जल्द समाधान करें। जो लोग किराया खर्च करके समाधान शिविर में उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, उनकी अच्छे से सुनवाई हो और लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास ओर मजबूत हो। शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित समस्याएं एसपी उपासना ने सुनी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का ध्येय है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की ओर से चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इस प्रकार की योजनाओं को लेने में अगर किसी को कोई दिक्कत आती है तो समाधान शिविर के माध्यम से उस समस्या का समाधान किया जा रहा है। एक छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी मिल जाने से आमजन को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। इस मौके पर डीएमसी सुशील कुमार, डीआरओ चंद्रमोहन सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed