फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   24 Kundiya Yagya begins with Kalash Yatra

चार दिवसीय 24 कुंडीय यज्ञ का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
24 Kundiya Yagya begins with Kalash Yatra
कैथल। गायत्री परिवार ट्रस्ट की तरफ से शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर 19 के सामुदायिक केंद्र में वीरवार को चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आरंभ हो गया। पहले दिन सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा निकाली। पूर्व नगर पार्षद कमलेश गुप्ता व राजीव गुप्ता ने हरी झंडी दिखा यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कलश यात्रा सेक्टर 20 के लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुई। जो नेहरू गार्डन, ऋषि नगर और ढांड रोड होते हुए सेक्टर 19 के सामूदायिक केंद्र में पहुंची। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर कलशयात्रा का स्वागत किया। इसके बाद शाम पांच से सात बजे तक संगीत, प्रवचन किया गया। कलश यात्रा में 300 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व नगर पार्षद कमलेश गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय होता है। इसलिए ऐसे आयोजन करना काफी जरूरी है। गुप्ता ने कहा कि गायत्री परिवार ट्रस्ट की तरफ से समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं। जो काफी सराहनीय है। यात्रा से पहले मंदिर में कमलेश गुप्ता ने विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सूरजभान शर्मा, चेयरमैन सतपाल गुप्ता, सुलेख चंद, भल्ले राम, कमलेश वर्मा, सोमदत्त, धर्मपाल शर्मा, सरदारा राम, ईश्वर सिंह राणा, राकेश शर्मा, ऊषा रानी, मनीष, बालरूप शर्मा व महीपाल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed