फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   23 people cheated of Rs 9.80 lakh

Kaithal News: 23 लोगों से 9.80 लाख की ठगी

Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
23 people cheated of Rs 9.80 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार को साइबर ठगी के 23 केस विभिन्न थानों में दर्ज हुए। ठगों ने बातों में लोगों को फंसाकर 9.80 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली।

चीका थाने में अरनौली निवासी अंजू बाला ने 13 हजार, एडवोकेट कॉलोनी निवासी पिंकी ने 27 हजार 766, प्रवीन कुमार ने 39 हजार व सरदेहड़ी निवासी एक शख्स ने 16 हजार फ्रॉड की शिकायत की है। वहीं भागल निवासी ने जरनैल सिंह ने 13,117 की ठगी की शिकायत की है।

सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में सेक्टर 19 निवासी भारत शर्मा ने बताया कि बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड पर बेहतर सुविधा के नाम पर 35,434 रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन


चूहड़ माजरा निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि ठग ने खुद को दोस्त बता 20 हजार गूगल पे करवा लिए। कैथल थाने में माता गेट निवासी सतीश कुमार ने लिंक भेजकर 18 हजार 998 रुपये व सुभाष नगर निवासी गर्वित ने स्वास्थ्य बीमा करने के नाम पर 37 हजार 745 रुपये खाते से कटने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला थाने रामथली निवासी हरपाल सिंह ने 27 हजार 600 रुपये, कलायत थाने में बात्ता निवासी संत कुमार ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर 16 हजार 918, रामगढ़ पांडवां निवासी सुनील कुमार ने 26 हजार और पूंडरी थाने में हाबडी निवासी संजीव कुमार 20 हजार ठगी की शिकायत की है।

पूंडरी थाने में कृष्णा कॉलोनी फतेहपुर निवासी मनोज ने 29 हजार, हाबडी निवासी चंद्रभान ने 20 हजार और राजौंद थाने में नीमवाला निवासी किस्मत सिंह ने 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी की बात कही है। राजौंद थाने में किच्छाना निवासी अशोक कुमार ने 50 हजार, राजौंद निवासी अंकुश ने 31,599 रुपये, तितरम थाने में धीरजा राम ने 31 हजार, तितरम थाना में यूपी के वलिपुखा थाना रईया जिला बलरामपुर निवासी नानके ने 20 हजार, सिसला निवासी कृष्ण कुमार ने 18 हजार, काकौत निवासी बलदेव सिंह ने 23,576 रुपये ठगी की शिकायत की है।
नौकरी का ऑफर, टॉस्क के नाम पर 2.35 लाख हड़पे
बरोट गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर 2024 को उसके पास टेलिग्राम पर मैसेज आया। युवती ने नौकरी का ऑफर देकर गोल्ड के 18 टास्क भेजने का भरोसा दिया। टास्क के नाम पर कुल दो लाख 35 हजार 511 रुपये धोखाधड़ी की।

फजी रसीद भेजकर, बीमारी के नाम पर ठगे 80 हजार

सेगा निवासी मोहन लाल ने बताया कि चार मार्च को फेसबुक आईडी पर गांव के ही सुरेंद्र की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। स्वीकार करने पर रकम भेजने का संदेश आया। बैंक खाते की फोटो मंगवाई और 4,58,030 रुपये की फर्जी रसीद भेजी। इसमें एक लाख दोस्त को देने को कहा। पिता की बीमारी के नाम पर 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।

सैन्यकर्मी बताकर एक रुपये मंगाए, खाते से उड़े 22 हजार

कैथल के सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में अमर गिल ने बताया कि तीन मई एक व्यक्ति ने उसे 25 हाथ घड़ी का ऑर्डर दिया और बताया कि वह सैन्यकर्मी है। भुगतान जांचने के के लिए एक रुपया भेजने को कहा। चार ट्रांजेक्शन के माध्यम से 22 हजार 49 रुपये निकाल लिए गए।

फोन कर सामान मंगाया और नहीं दिए 67 हजार रुपये

सलेमपुर गांव निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि 12 मार्च 2025 को उसके पास फोन आया। फोन करनेवाले ने कहा कि वह सैन्यकर्मी है और वह दुकान से बेड व गद्दे खरीदना चाहता है। व्यस्तता बताते हुए कहा कि दुकान नहीं आ सकता हूं, सामान की डिलीवरी करवा देना। करीब 67 हजार रुपये का सामान भेज दिया, लेकिन रुपये नहीं मिले।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगे 1.49 लाख रुपये



कैथल। नरड़ गांव में शुगर मिल कर्मचारी से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और उस पर लगे एक्स्ट्रा चार्ज हटाने का आश्वासन देने के नाम पर 1.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में नरड़ निवासी महाबीर सिंह ने बताया कि वह शुगर मिल कैथल में नौकरी करता है। उसने भारतीय स्टेट बैंक से क्रेडिट कार्ड जारी करवा रखा है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है।

महाबीर ने बताया कि कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर कॉल आई कि मैं एसबीआई क्रेडिट कार्ड से बोल रहा। आरोपी ने उसे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के बारे में पूछा। साथ ही कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा चार्ज भी लगे हुए हैं, वो रुपये भी रिफंड हो जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने उसके पास वॉट्सएप पर एसबीआई मोटो चार्ज के नाम की एपीके फाइल भेज दी।


उसने ना कहा तो आरोपी ने फिर बैंक का आईडी कार्ड भेज दिया। कार्ड देखने के बाद उसने एपीके फाइल को ओपन करके उसमें क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दी। उसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से एक लाख 49 हजार 399 रुपये कट गए। साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed