फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   23 buses were sent to Bhiwani, passengers had to face trouble in Kaithal

Kaithal News: भिवानी भेजी गईं 23 बसें, कैथल में यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Mon, 14 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
23 buses were sent to Bhiwani, passengers had to face trouble in Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए कैथल डिपो से 23 बसें भेजी गईं। इससे रविवार को शहर के विभिन्न लोकल व लंबे रूटों की बस सेवाएं प्रभावित रहीं।

सुबह के समय बस स्टैंड पर यात्री परेशान दिखे और अधिकतर लोग बसों के इंतजार में खड़े नजर आए। हालांकि दोपहर बाद जब रात्रि सेवा की बसें डिपो में वापस लौटीं, तब कुछ रूटों पर सेवाएं आंशिक रूप से बहाल की गईं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किया था कार्यक्रम में शिरकत ः भिवानी में रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैथल से 23 बसें विभिन्न गांवों व कस्बों से लोगों को लेकर भिवानी पहुंचीं। इस कारण जींद, हांसी, कुरुक्षेत्र, करनाल समेत कई रूटों पर सामान्य बस सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। खासकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यातायात प्रभारी वीरेंद्र स्वामी ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 23 बसों को भिवानी भेजा गया था। दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी और बस सेवाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed