सीवन। नगरपालिका सीवन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को चौथे दिन नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन आए जिनमें से रेखा रानी, अंजू बाला व लक्ष्मी रानी तीन आजाद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा पार्षद पद के लिए कुल 19 नामांकन आए। वार्ड नंबर एक में दो नामांकन, वार्ड नंबर तीन में दो नामांकन, वार्ड नंबर पांच में दो नामांकन, वार्ड नंबर छह में एक नामांकन, वार्ड नंबर सात में एक नामांकन, वार्ड नंबर आठ में तीन नामांकन वार्ड नंबर नौ में दो नामांकन वार्ड नंबर 10 में एक नामांकन, वार्ड नंबर 11 में दो नामांकन, वार्ड नंबर 13 में दो नामांकन, वार्ड नंबर 15 में एक नामांकन आए हैं।
नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि नगरपालिका सीवन में नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को कुल 22 नामांकन आए हैं। इनमें से तीन नामांकन नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए हैं और 19 नामांकन पार्षद के लिए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार तक नगरपालिका में नो ड्यूज के लिए कुल राशि 14 लाख रुपये से अधिक आ चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी दोपहर 3 बजे तक की है। नामांकन पत्रों की छंटाई का कार्य 18 फरवरी को होगा और नामांकन वापस लेने का समय 19 फरवरी को सुबह का है। 19 फरवरी को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।